हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Allu Arjun और Pushpa 2 के मेकर्स का बड़ा ऐलान, भगदड़ पीड़ित को दो करोड़ की मदद

Allu Arjun Stampede Case: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन इन दिनों संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब अल्लू अर्जुन और फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स की ओर से पीड़ित परिवार को 2 करोड़ की मदद का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन
Allu Arjun Stampede Case

Allu Arjun Stampede Case: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ रिलीज क्या हुई कि अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल, फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रीमियर शो था, जिसमें अल्लू अर्जुन पहुंचे थे और वहां अचानक से भगदड़ मच गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। वहीं, अब अल्लू अर्जुन और फिल्म के मेकर्स ने संध्या थिएटर में घायल हुए पीड़ित बच्चे के परिवार को 2 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद

दरअसल, हाल ही में अल्लू अर्जुन की पिता और मशहूर फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद, दिल राजू और अन्य लोग उस अस्पताल पहुंचे थे, जहां भगदड़ में घायल बच्चे का इलाज किया जा रहा है। बच्चे का हाल लेने के बाद अरविंद ने डॉक्टरों से भी बात की और बच्चे का हेल्थ अपडेट दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चा अभी ठीक हो रहा है और खुद सांस भी ले सकता है। इसके अलावा अल्लू अरविंद ने भी ऐलान किया कि पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की गई है।

दिल राजू को सौंपे चेक

इस दौरान अल्लू अर्जुन के पिता अरविंद ने कहा कि अल्लू अर्जुन ने एक करोड़ रुपये, पुष्पा प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स ने 50 लाख रुपये और फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने 50 लाख रुपये पीड़ित परिवार को दिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अरविंद ने दिल राजू को चेक दिए और कहा कि वो इसे पीड़ित परिवार को दे दें। साथ ही उन्होंने बताया कि कानूनी बाध्यताओं की वजह से बिना किसी पूर्व मंजूरी के पीड़ित परिवार से सीधा संपर्क नहीं हो सकता।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो ये मामला फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान का है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रीमियर रखा गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन भी पहुंचे थे। उस वक्त संध्या थिएटर में भारी भीड़ मौजूद थी और अल्लू को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए थे। अल्लू की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो लेने के लिए हर कोई उतावला था और इस दौरान भारी भीड़ के कारण संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने किया था अल्लू को अरेस्ट

इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस केस में अल्लू अर्जुन को अरेस्ट किया था और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि इसके बाद एक्टर को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Baby John को रिलीज होते ही तगड़ा झटका! Salman Khan का कैमियो सीन लीक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola