हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Alia Bhatt ने क्यों डिलीट की राहा की तस्वीरें? क्या Priyanka Chopra की राह पर

Alia Bhatt Deletes Photos of Raha From Instagram: आलिया भट्ट ने भी अपनी राहा की फोटोज को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने पैप्स से भी राहा की फोटो ना लेने के लिए कहा। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।

विज्ञापन
Alia Bhatt, priyanka chopra, kareena kapoor

Alia Bhatt Deletes Photos of Raha From Instagram: ऐसा लग रहा है कि पूरा का पूरा बॉलीवुड ही एक राह पर चल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? तो ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की सभी फोटोज को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। हालांकि, उन तस्वीरों को नहीं हटाया है जिनमें राहा का चेहरा नहीं दिख रहा। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें पूरा बॉलीवुड एक राह पर चल रह है ये कहां से आया, तो ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया के पहले करीना और प्रियंका चोपड़ा भी ऐसा कर चुकी हैं।

आलिया ने लिया एक्शन

दरअसल, हाल में आलिया ने इंस्टाग्राम से अपनी बेटी की फोटोज हटा दी हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले यानी बीते दिन भी आलिया का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी से राहा की फोटो ना लेने के लिए कह रही हैं। इससे तो ऐसा ही लग रहा है कि आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा की प्राइवेसी को लेकर सर्तक हो गई हैं और अब वो राहा का फेस पब्लिकली दिखाना नहीं चाहती हैं।

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा

अब आप सोच रहे होंगे कि इससे करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का क्या कनेक्शन है, तो आपको बता देते हैं कि अपने बच्चों का फेस रिवील करने के बाद अब पीसी और बेबो ने भी प्राइवेसी के चलते उनका फेस हाइड किया है। हालांकि, पीसी ने मालती के चेहरे को छिपाने की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बीते कुछ टाइम से उन्होंने अपने पोस्ट में मालती का चेहरा छुपाया है।

विज्ञापन

प्राइवेसी को लेकर सर्तक बॉलीवुड हसीनाएं

वहीं, अगर करीना कपूर की बात करें तो सैफ पर हमले के बाद से करीना कपूर भी अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर सर्तक हो चुकी हैं और उन्होंने पैप्स से कहा है कि वो जेह और तैमूर की फोटोज ना लें। वहीं, अब आलिया का ये एक्शन लेना भी राहा की प्राइवेसी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Shreya Ghoshal का X अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस को चेताया, कहा- प्लीज आप…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola