Drishyam 3 Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ में अपनी एक्टिंग और डांस से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले अक्षय खन्ना सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फिल्म में रहमान डकैत बनकर अक्षय खन्ना ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. साल 2025 में अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ से पहले छावा में औरंगजेब का किरदार निभाकर भी चर्चाओं में आए थे. वहीं अब अक्षय खन्ना को लेकर खबरें सामने आई हैं कि उन्होंने अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ से किनारा कर लिया है. खबरों के मुताबिक अब अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ में नजर नहीं आएंगी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अक्षय खन्ना ने फिल्म से दूरी क्यों बनाई है?
क्यों छोड़ी ‘दृश्यम 3’?
बॉलीवुड मशीन की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर’ की धमाकेदार कमाई के बाद अक्षय खन्ना की फीस में भी बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद ‘दृश्यम 3’ में भी एक्टर ने ज्यादा फीस की डिमांड की. इसके साथ ही अक्षय खन्ना ने अपने ऑन-स्क्रीन लुक में भी कुछ चेंज करने की बातें की. उन्होंने अपने ऑन-स्क्रीन लुक में बदलाव की मांग की है. ये ही वजह है कि उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है और हो सकता है कि वो अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर नहीं आएंगे.
यह भी पढ़ें: पिता ने Akshay Khanna के स्टाइल में किया नवजात शिशु का “धुरंधर” स्वागत, जीता सोशल मीडीया का दिल, देखें VIDEO
कब रिलीज होगी फिल्म?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना से मेकर्स अभी भी बातचीत कर रहे हैं. अभी तक फिल्म से बाहर होने की खबर ऑफिशियल नहीं हुई है. अब एक्टर इस प्रोजेक्ट में वापसी करते हैं या नहीं ये तो आने वाले टाइम में ही पता चल सकेगा. बता दें अजय देवगन ने हाल ही में ‘दृश्यम 3’ का पहला लुक जारी किया है और फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की है. ये फिल्म अगले साल 2026 में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इसमें अजय देवगन के साथ-साथ तब्बू और श्रेया सरन लीड रोल में नजर आएंगी.
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘धुरंधर’ अक्षय खन्ना की सौतेली मां? जानें क्यों चर्चाओं में आईं विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी
सोशल मीडिया पर छाए हैं अक्षय खन्ना
वहीं बता दें साल 2022 में रिलीज हुई ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना विलेन के किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. इसके बाद इस साल के शुरुआत में ‘छावा’ में अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं अब हाल ही में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना अपनी एक्टिंग को लेकर छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनके एंट्री सॉन्ग FA9LA का क्रेज लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है.
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines