हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Welcome To The Jungle की शूटिंग के दौरान गिरे Akshay Kumar, एक्टर ने शेयर किया BTS वीडियो

Akshay Kumar Shares BTS Video Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार ने ‘वेलकम टू द जंगल’ का BTS वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
INSTAGRAM

Akshay Kumar Shares BTS Video Welcome To The Jungle: इन दिनों वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फैंस को इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच अब अभिनेता अक्षय कुमार ने इस फिल्म की शूटिंग से वीटीएस (BTS) वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023 में भारत की हार के बाद दामाद के ट्रोल होने पर Sunil Shetty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह मुझे 100 गुना…

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर पूरी टीम के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि #WelcomeToTheJungle की शूटिंग शुरू होते ही मस्ती का पूरा पागलपन भी शुरू हो जाता है। मजेदार और पागलपन भरी सभी चीजों से भरपूर इस रोलरकोस्टर के लिए आपकी शुभकामनाओं की जरुरत है #Welcome3

यूजर कर रहे ऐसे कमेंट्स

वहीं, अब एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की वेलकम ब्लॉकबस्टर रही। अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल भी ब्लॉकबस्टर होगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि हीरो। तीसरे यूजर ने लिखा कि वेलकम 3 ब्लॉकबस्टर होगी, शुभकामनाएं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्टर के इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

मजेदार प्रोमो के साथ की गई थी फिल्म की घोषणा 

बता दें कि इस साल के शुरू में इस फिल्म की घोषणा एक मजेदार प्रोमो के साथ की गई थी। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार अपना जलवा दिखाएंगे। फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

हाल ही में बने क्रिकेट टीम के ओनर

इसके साथ ही बता दें कि अक्षय को स्पोर्ट्स और मार्शल आर्ट से भी गहरा लगाव है। इसी के चलते उन्होंने हाल ही में नई इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में श्रीनगर टीम खरीदी है। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद पोस्ट करके दी। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि सिनेमा से स्टेडियम तक! यह बताते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है। मैं इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) की टीम के ओनर के रूप में आऊंगा। मेरी टीम में खेलने का एक मौका बाकी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola