हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akankasha Juneja: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई ‘कुंडली भाग्य’ फेम आकांक्षा जुनेजा, एक्ट्रेस ने कहा- 'मेहनत की कमाई थी'

विज्ञापन
Akankasha Juneja

Akankasha Juneja: आजकल साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आम से लेकर खास आदमी तक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा भी जुड़ गई है।

दरअसल, ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल में निधि का रोल निभी रही आकांक्षा ने खाना ऑर्डर किया और एक्ट्रेस ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई। आकांक्षा ने 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा किया है।

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई आकांक्षा जुनेजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना पर एक्ट्रेस का कहना है कि ”हर दिन हम साइबर धोखाधड़ी के मामले सुनते हैं और अलर्ट रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन आजकल जालसाज इतने स्मार्ट हो गए हैं कि वे आपको बेवकूफ बनाने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ ही लेते हैं। एक बार खाना ऑर्डर करते समय मुझे एक कंपनी के नंबर से कॉल आया।

विज्ञापन

हर 5 मिनट में 10 हजार कट रहे थे- आकांक्षा 

आकांक्षा ने आगे बताया कि जहां उस शख्स ने मुझसे ऑर्डर कंफर्म करने के लिए मेरे नंबर पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। मैंने उनसे ऐसा करने की जरूरत के बारे में पूछा लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि फूड कंफर्म करना और ऑर्डर करना नया प्रोटोकॉल है और जैसे ही मैंने लिंक पर क्लिक किया, मेरे अकाउंट से हर 5 मिनट में 10 हजार कट रहे थे।”

‘मेहनत की कमाई के पैसे जब बेवजहा चले जाते हैं तो बहुत दुख होता है’- आकांक्षा 

इसके आगे आकांक्षा ने कहा कि “मैं बस सोच रही थी कि यह क्या हो रहा है और क्यों? फिर तभी मुझे उस लिंक पर क्लिक करने की याद आई और मैंने तुरंत अपने बैंक से कॉन्टेक्ट किया और उन्हें मेरा अकाउंट ब्लॉक करने के लिए कहा। इन सब के बीच मैंने तीस हजार गंवा दिये थे, जो वास्तव में मेरे लिए निराशाजनक था क्योंकि ‘मेहनत की कमाई के पैसे जब बेवजहा चले जाते हैं तो बहुत दुख होता है।’

विज्ञापन

लोगों को सावधान रहना चाहिए- आकांक्षा 

इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस आकांक्षा ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी देते हुए कहा है कि “लोगों को आजकल होने वाले ऑनलाइन स्कैम से बहुत सावधान रहना चाहिए। जालसाज ने मुझे जो लिंक भेजा था, उससे उसे मेरा फोन हैक करने में मदद मिली। कभी भी किसी अनजान शख्स द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए क्योंकि आजकल जालसाज इतने स्मार्ट हो गए हैं कि वे आसानी से आपको बेवकूफ बना सकते हैं।”

(Valium)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola