71st Miss World 2024: इस बार 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन (Miss World 2024) का आयोजन किया जाएगा। इस इवेंट की मेजबानी इस बार भारत के खाते में आई है। जी हां, 28 साल बाद एक बार फिर से भारत मिस वर्ल्ड 2024 पेजेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
इस इवेंट का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए आपको बताते हैं कि 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन की थीम क्या है और ये कब और कहां शुरू होगा?
यह भी पढ़ें- झेले 100 रिजेक्शन, Mammootty की फिल्म से किया डेब्यू, फिर भी रहीं चॉल में, पहचाना कौन?
मिस वर्ल्ड के ऑफिशियल अकाउंट पर दिया गया अपडेट
दरअसल, इस बार होने वाले 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन को लेकर मिस वर्ल्ड (Miss World {X} Twitter) के ऑफिशियल अकाउंट पर अपडेट शेयर किया गया। इस पोस्ट में चेयरमैन ऑफ मिस वर्ल्ड जूलिया मोर्ले (Julia Morley) ने एक बयान जारी करते हुए लिखा कि बेहद गर्व के साथ हम ऐलान करते हैं कि इस बार मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी भारत करेगा। ब्यूटी, डाइवर्सिटी और एम्पॉवरमेंट के जश्न का इंतजार रहेगा। अब आप भी इसके लिए तैयार हो जाएं #MissWorldIndia #BeautyWithAPurpose
इन शहरों में होगा मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन?
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि इस इवेंट की शुरूआत वैसे तो दिल्ली से होगी। दिल्ली में 20 फरवरी को भारत मंडपम से इसका आगाज किया जाएगा। इसके बाद 9 मार्च को मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले का आयोजन किया जाएगा।
120 देशों से नेशनल विनर्स लेंगी हिस्सा
बता दें कि मिस वर्ल्ड 2024 में दुनियाभर के 120 देशों से नेशनल विनर्स इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी। हर किसी को इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि भारत ने इस इवेंट के खिताब को अपने नाम किया है। इसमें कई बड़े नाम शामिल है। ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा सहित ऐश्वर्या राय बच्चन और मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। इस बार देखने वाली बात होगी कि ये ताज किसके सिर सजेगा?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines