Dadasaheb Phalke Festival 2023: दादा साहब फाल्के अवार्ड्स 2023 के विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं।
इस बार के दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 (Dadasaheb Phalke Festival 2023) की घोषणा हो चुकी है। इस बार खास बात ये है कि कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नकारे जाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ बेस्ट फिल्म
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित और विवादित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के अभिनेता अनुपम खेर को मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। साथ ही संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में गंगूबाई की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री आलिया भट ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड जीता है।
रणबीर कपूर को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
साथ ही ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर की शानदार अदाकारी के लिए उन्हें भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। साथ ही अभिनेता वरुण धवन को भी फिल्म ‘भेड़िया’ के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
नीतू कपूर के लिए बहुत खास रहा दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023
इस बार दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2023 दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और बीते जमाने की अभिनेत्री नीतू कपूर के लिए बहुत खास रहा। इस बार उनके घर में दो-दो अवार्ड आए हैं और नीतू ने इस अवार्ड समारोह के स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। साथ ही एक्टर वरुण धवन ने भी पुरस्कार को लेकर पोस्ट किया है।
अनुपम खेर ने लिखा नोट
इसके साथ ही अनुपम खेर ने भी एक लंबा नोट लिखकर पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा कि ’’अवार्ड से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद, मैं यह अवार्ड अपने दर्शकों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने पिछले 38 सालों से मुझे प्यार किया है,“ मैं सपने देखना और कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा।’’
कई कलाकार हुए शामिल
इसके साथ ही इस समारोह में वरुण धवन, रोनित रॉय, श्रेयस तलपड़े, आर बाल्की, साहिल खान, नतालिया बारुलिच, जयंतीलाल गडा, सचेत, परम्परा, विवेक अग्निहोत्री, ऋषभ शेट्टी और हरिहरन शामिल जैसे कई कलाकार शामिल थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
13 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
36 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines