Radhika Sarathkuma: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई बड़े नामों पर बदनामी का दाग लग चुका है। इस मामले में हर रोज कोई ना कोई खुलासा हो रहा है। बीते दिन जहां एक्टर और पॉलिटिशियन एम मुकेश की एक्स वाइफ अभिनेत्री और डबिंग एक्ट्रेस सरिता का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें उन्होंने मुकेश की काली करतूतों का खुलासा किया था। वहीं, अब साउथ की एक और एक्ट्रेस ने फिल्म लोकेशन पर कैमरा छिपे होने की बात का खुलासा किया है।
राधिका सरथकुमार ने किया खुलासा
मशहूर अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने एक मलयालम फिल्म लोकेशन पर अपने साथ हुई आपबीती के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म लोकेशन पर अभिनेत्रियों के न्यूड सीन को रिकॉर्ड करने के लिए कैमरे छिपाए जाते हैं। सीक्रेट तरह से पहले इस तरह की चीजों को रिकॉर्ड किया जाता है और उसके बाद फिल्म के सेट पर ही पुरुष उन्हें देखते हैं और मजा लेते हैं। इस तरह की हरकतों से राधिका परेशान हो गई थीं।
वेनेटी में हिडन कैमरा
इस बारे में बात करते हुए राधिका ने एशियानेट न्यूज को बताया कि मैंने पर्सनली लोगों को एक ही फोन को यूज करते देखा है। फिल्म के सेट पर लोग इसका मजा लेते हैं। मैं डर गई थी और वेनेटी वैन में अपने कपड़े बदले बिना होटल के कमरे में चली गई। राधिका के अनुसार, वो लोग वेनेटी वैन में एक कैमरा लगा देते हैं, जो अभिनेत्रियों की जानकारी या उनकी मर्जी के बिना उनके न्यूड सीन को रिकॉर्ड करता है। हालांकि जब राधिका को इसका पता लगा, तो उन्होंने फिर कभी उन्होंने वेनेटी में कपड़े नहीं बदले।
इस तरह के लोगों के साथ करना पड़ता है- राधिका
इतना ही नहीं बल्कि जब राधिका से इस मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप के साथ काम करने के बारे में सवाल किया गया, तो राधिका ने कहा कि इंडस्ट्री में उनके जैसे लोगों के साथ काम करना पड़ता है और साथ ही उनकी तुलना राजनेताओं से की। के साथ तुलना करते हुए जवाब दिया कि उद्योग में उनके जैसे व्यक्तियों के साथ काम करना पड़ता है।
भाग्यलक्ष्मी ने उठाए सवाल
हालांकि, डबिंग कलाकार भाग्यलक्ष्मी ने हिडन कैमरा की बात पर राधिका सरथकुमार की लंबी चुप्पी पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि राधिक इंडस्ट्री की फेमस पर्सनॉनिटी हैं और इस तरह के अपराधों पर उनकी चुप्पी ने इन अपराधों को बढ़ावा दिया है। साथ ही उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई पर भी जोर दिया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines