हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Satish Kaushik : मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन

विज्ञापन

Satish Kaushik : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है। गुरुवार तड़के उनका निधन हुआ। वह 66 वर्ष के थे। अभी तक मौत की वजह सामने नहीं आई है

सतीश कौशिक के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी है।अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में सतीश कौशिको श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि है कि जानता हूं कि ‘मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।’

और पढ़िए – Satish Kaushik Death: पिता के जाने के बाद बेटी वंशिका ने शेयर की तस्वीर, फोटो देख हर किसी की आंखें हुई नम

और पढ़िए – Satish Kaushik Death: गिर गया सतीश कौशिक की जिंदगी के थियेटर का पर्दा, हमेशा के लिए चला गया ‘कैलेंडर’

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था। 1983 में आई जाने भी दो यारों फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1993 में रूप की रानी, चोरों का राजा से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

उनको ‘मिस्टर इंडिया’ सिनेमा में कैलेंडर का दमदार किरदार से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में में नजर आए। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों अपनी दमदार अभिनय से सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली।

सतीश कौशिक को कई अवॉर्ड भी मिले। फिल्म ‘राम लखन’ और ‘साजन चले ससुराल’ के लिए बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अभी वो कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में काम कर रहे थे।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें