हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं जिंदा हूं, मेरी मां से पूछा मेरी मौत पर सवाल', एक्टर के सुसाइड की खबर ने फैमिली के उड़ाए होश

 Nitin Chauhaan Exclusive Interview: हाल ही में एक्टर नितिन चौहान के सुसाइड करने की खबर सामने आई थी। ये खबर तो सच थी लेकिन जिस नितिन चौहान की पिक्चर्स मीडिया में मौत के साथ जोड़ी जा रही थीं वो गलत थीं। अब नितिन ने खुद अपनी फेक डेथ न्यूज पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
नितिन चौहान

 Nitin Chauhaan Exclusive Interview: पिछले हफ्ते एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब अभिनेता नितिन चौहान की तस्वीरों को एक दूसरे एक्टर नितिन चौहान के सुसाइड मामले से जोड़ दिया गया, जिससे न सिर्फ उनका नाम बदनाम हुआ, बल्कि उनके परिवार को भी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। इस मामले में अब नितिन ने खुद सामने आकर इस गलतफहमी को दूर करने के लिए एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने पूरी घटना पर खुलकर बात की और इस तरह की गलत जानकारी के चलते उनके परिवार पर पड़े असर के बारे में बताया। नितिन ने न्यूज 24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए इस पूरी घटना के बारे में बताया।

‘गलत खबरों से परिवार हुआ परेशान’

6 नवंबर को मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने अपार्टमेंट में नितिन चौहान नाम के एक एक्टर का शव पाया गया और कुछ मीडिया संस्थाओं ने दूसरे एक्टर नितिन चौहान की तस्वीरों को इस मौत से जोड़कर उन्हें गलत तरीके से रिपोर्ट किया। इसके बाद से नितिन चौहान और उनके परिवार पर मानसिक दबाव बढ़ गया। नितिन ने इस पूरी घटना के बारे में बताते हुए 14 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस पूरी गलतफहमी को दूर किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस वीडियो को इतने दिन बाद क्यों जारी किया, तो नितिन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें ये उम्मीद थी कि मामला शांत हो जाएगा और किसी न किसी को अपनी गलती का एहसास हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि मीडिया और पब्लिक में ये मामला और ज्यादा गर्मा गया। नितिन ने बताया, ‘मेरे और मेरी मां की तस्वीरों को इस मामले में जब दिखाया गया तो मेरे लिए ये बहुत ज्यादा डिस्टर्बिंग हो गया।

पूरा परिवार हो गया डिस्टर्ब

नितिन ने बताया कि उनका परिवार इस गलत खबर से बहुत परेशान हो गया था, खासकर उनकी मां। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां पहले ही एक बेटे और मेरे भाई को खो चुकी हैं और अब जब उन्हें ये खबर मिली, तो वो पूरी तरह से टूट गईं। मैंने उन्हें बार-बार समझाया, लेकिन वो खुद को काबू नहीं कर पा रही थीं।’ नितिन ने बताया कि इस खबर ने उनके पिता को भी मानसिक तौर पर प्रभावित किया और वो बीमार हो गए।

विज्ञापन

नितिन ने इस पूरी घटना को याद करते हुए बताया, ‘जब ये घटना हुई, तो मैं रात को काम से लौटा था और सुबह 6 बजे तक सो रहा था। मुझे तब तक इस मामले की जानकारी नहीं थी, फिर एक कॉलेज दोस्त ने मुझे फोन करके ये सब बताया।” नितिन ने सबसे पहले अपनी मां के साथ बात की, लेकिन फिर भी वो परेशान हो गईं और उनके लिए ये टाइम बहुत मुश्किल था।

नितिन चौहान का इंस्टाग्राम वीडियो

नितिन चौहान ने गलत खबरों का खंडन करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘मैं नितिन चौहान की मौत पर उनके परिवार और दोस्तों के साथ संवेदनाएं जाहिर करता हूं। वो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मैं ये साफ करना चाहता हूं कि जो भी खबरें और तस्वीरें मेरी मौत से जुड़ी हैं, वो पूरी तरह से झूठी हैं।’ उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की गलत जानकारी फैलाने के लिए मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदार ठहराया चाहिए। नितिन ने अपील करते हुए कहा, ‘मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा करें और इन झूठी खबरों को तुरंत हटाया जाए।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘ये है खेसारी के डाउनफॉल का कारण’, जिम में Khesari Lal Yadav के अश्लील वीडियो पर लोगों का खौला खून

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola