जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था वो लम्हा आ गया है। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को बॉलीवुड लवर्स बेहद मिस कर रहे थे। फवाद खान का चार्म पाकिस्तान ही नहीं, इंडियन ऑडियंस पर भी खूब चलता है। उनकी हर फिल्म देखने के बाद सभी को उनकी एक्टिंग और अंदाज से और भी ज्यादा प्यार हो जाता है। अब काफी समय से उनकी कमी बॉलीवुड फिल्मों में खल रही थी। वहीं, अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का टीजर रिलीज हो गया है।
‘अबीर गुलाल’ का टीजर जारी
वाणी कपूर के साथ इस फिल्म में फवाद खान की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। कुछ समय पहले इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी, तब फैंस खुशी से झूम उठे थे। अब जब इस फिल्म का टीजर जारी किया गया है, तो फवाद खान के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 1 मिनट 2 सेकंड के इस टीजर में आपको फवाद खान और वाणी कपूर का रोमांस देखने को मिलेगा। बारिश के मौसम में फवाद और वाणी कार में बैठे हुए हैं।
टीजर में दिखा रोमांस
फवाद खान टीजर में ड्राइव करते हुए पुराना गाना गा रहे हैं और वाणी उनका गाना एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। टीजर में फवाद और वाणी एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इन्हें देखकर लग रहा है जैसे ये एक इंटेंस लव स्टोरी की शुरुआत है। अब टीजर में इतना प्यार और रोमांस है तो ट्रेलर तो और भी शानदार होगा। एक बार फिर फवाद फैंस को उनकी लव स्टोरी याद दिला देंगे। आपको बता दें, इस टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या नीति टेलर को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर? रोमांस के बाद स्टंट करेंगी एक्ट्रेस?
शानदार होगी फवाद खान की बॉलीवुड वापसी
फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 9 मई 2025 को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें फवाद और वाणी के अलावा रिद्धि डोगरा, लिसा हेडन, फरीदा जलाल और सोनी राजदान जैसे स्टार्स मौजूद हैं। फिल्म में उन दो लोगों के बीच प्यार होगा, जो एक-दूसरे को हील करने में मदद करते हैं। इस फिल्म के जरिए लम्बे समय बाद फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी होने वाली है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines