हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Abhishek Bachchan संग लिंकअप रूमर्स के बीच Nimrat Kaur ने आग में डाला घी, Aishwarya Rai की तरफ इशारा?

Nimrat Kaur Shares Video Amid Linkup Rumours With Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस निमरत कौर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसने आग में घी डालने का काम किया है।

विज्ञापन
निमरत कौर ने शेयर किया वीडियो

Nimrat Kaur Shares Video Amid Linkup Rumours With Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक की अफवाहें पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर बनी हुई हैं। इन अफवाहों के बीच एक और चर्चा ने तूल पकड़ लिया है, वो है अभिषेक और एक्ट्रेस निमरत कौर (Nimrat Kaur) के अफेयर को लेकर। हालांकि इन दोनों में से ही किसी ने भी इस पर कोई बात नहीं की है, लेकिन निमरत के सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। हाल ही में निमरत कौर ने जो रील शेयर की, उसने इस मामले पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

निमरत की रील ने बढ़ाई हलचल

अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस निमरत कौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक ट्रेंडिंग डायलॉग पर लिप-सिंक करती नजर आईं। वीडियो में वो फर्श पर बैठी हुई हैं और बड़े ही मस्त अंदाज में कहती हैं, ‘फ्रेंडशिप इतनी पक्की होनी चाहिए, लोग देखते ही जल जाएं, जल जाएं।’ इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी और केसी की दोस्ती तो है ऐसी। अपने बीएफएफ को टैग करें!’ इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसको अभिषेक और निमरत के रिश्ते से जोड़ दिया है। हालांकि निमरत के पोस्ट में अभिषेक को लेकर दूर-दूर तक कोई नामो-निशान नहीं है।

अफवाहों पर पहले भी कसा तंज

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब निमरत ने इस तरह का पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पॉजिटिव विचार को शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘हमारा सफर जिंदगी में ज्यादा गहराई से जुड़ने और फिर भी उससे कम जुड़े रहने के बारे में है।’ निमरत के इस पोस्ट के बाद भी अफवाहों को और हवा मिल गई।

विज्ञापन

क्या कहा था निमरत का अफेयर पर?

निमरत कौर और अभिषेक बच्चन के अफेयर को लेकर लगातार मीडिया में चर्चा हो रही है। अफवाहें हैं कि दोनों की नजदीकियां फिल्म दसवीं की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिषेक और निमरत दोनों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं और शूटिंग के दौरान उनके बीच अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं।

हालांकि निमरत ने खुद इन अफवाहों पर साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि भले ही लोग कुछ भी कहें, लेकिन अफवाहों को रोकना संभव नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘लोग वही कहेंगे जो उन्हें कहने का मन होगा। मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती, बस अपने काम पर फोकस करती हूं।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola