टीवी के क्यूट कपल की लिस्ट में शामिल अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इनकी बातें सुनने को मिल जाती हैं। इस बीच अब अभिनव शुक्ला का आसिम रियाज पर गुस्सा फूटा है और उन्होंने आसिम को लेकर कहा कि ना दिमाग है ना सही रवैया, जो फिटनेस की पहचान नहीं है। आइए जानते हैं कि अभिनव ने ऐसा क्यों कहा है?
रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’
गौरतलब है कि इस वक्त आसिम रियाज और रुबीना दिलैक दोनों ही ‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में नजर आ रहे हैं। बतौर टीम लीड दोनों जमकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में शो में आसिम ने रुबीना पर तंज कसा था, जिसका जवाब अब रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने दिया है। आसिम को करारा जवाब देते हुए अभिनव ने भी जवाब दिया है।
अभिनव ने आसिम को दिया करारा जवाब
दरअसल, अभिनव के एक फैन ने उनके व्लॉग वीडियो पर कमेंट करके इस बारे में पूछा, तो अभिनव ने इसका जवाब देते हुए कमेंट में लिखा कि आसिम के पास सिर्फ फूले हुए मसल्स हैं, ना दिमाग और ना ही सही बर्ताव (रवैया) है, जो फिटनेस की पहचान तो बिल्कुल भी नहीं है। अब अभिनव का ये कमेंट सुर्खियों में बना हुआ है और यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
Abhinav Shukla
शो से बाहर हो गए आसिम?
वहीं, अगर शो की बात करें तो हाल ही में रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ को लेकर सुनने में आया था कि कथित तौर पर आसिम को शो से बाहर कर दिया गया है। दरअसल, जानकारी थी कि गुरुवार को शूटिंग के दौरान आसिम और अभिषेक के बीच झगड़ा हुआ। इसके पहले आसिम रुबीना का भी अपमान कर चुके हैं, जिसकी वजह से शो पर असर पड़ रहा था और कथित तौर पर आसिम को शो से बाहर कर दिया गया, लेकिन शो की ओर से इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Kesari 2 पहले दिन Jaat को भी नहीं दे पाई टक्कर, ओपनिंग डे पर कैसा रहा दोनों फिल्मों का हाल?
संबंधित खबरें
'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
33 mins agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 hr ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
21 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines