Firoz Khan, Aasif Sheikh: बीते दिन सिनेमा को तगड़ा झटका लगा। जैसे ही ‘भाबीजी घर पर हैं!’ फेम और अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाले एक्टर फिरोज खान के निधन की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया। फिरोज के अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और सभी बहुत मायूस हो गए। अब उनके साथ काम करे चुके सह-कलाकार आसिफ शेख ने फिरोज के बारे में बात करते हुए कई बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर फैंस बेहद दुखी हो रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा?
आसिफ शेख ने किया खुलासा
आसिफ शेख, फिरोज के निधन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने इस बारे में पिंकविला से बात करते हुए खुलासा किया है कि फिरोज कुछ दिनों से परेशान थे और फिरोज के पड़ोसी ने उन्हें ये जानकारी दी थी। इतना ही नहीं बल्कि फिरोज अपनी फैमिली के डिस्पयूट से परेशान थे। आसिफ ने खुलासा किया कि फिरोज ने उनके पास फोन भी किया था, लेकिन वो उनका फोन पिक नहीं कर पाए थे और इससे वो बेहद परेशान हैं।
छोड़ दी थी मुंबई
आसिफ ने कहा कि फिरोज के परिवार में कुछ परेशानियां थी, जिसकी वजह से फिरोज खुद भी परेशान थे और इसलिए वो मुंबई से बाहर रहने लगे थे। वो ऐसे इंसान थे, जो सबको हंसाते थे, लेकिन कुछ दिनों से वो खुद मानसिक परेशानी झेल रहे थे। आसिफ ने आगे कहा कि हाल ही में मेरी एक इंसान से मुलाकात हुई थी, जिन्होंने मुझे फिरोज के बारे में कई बातें बताई थी। इसलिए मैंने उनसे फिरोज का नंबर भी लिया था और सोचा कि मैं बाद में उनको फोन करता हूं।
हमारी बात नहीं हो पाई- आसिफ
इसके कुछ दिन बाद ही फिरोज का मेरे पास फोन आया, लेकिन अफसोस मैं उनके फोन को रिसीव नहीं कर पाया। फिरे मैंने सोचा कि मैं पेकअप के बाद उन्हें फोन करूंगा, लेकिन मैं नहीं कर पाया और हमारी बात नहीं हो पाई। मैं फिरोज का फोन नहीं उठा पाया, मुझे इस बात का बहुत अफसोस है। उन्होंने आगे कहा कि काश मैंने उनसे बात कर ली होती, शायद मैं उनकी कोई मदद कर सकता था। आसिफ ने आगे कहा कि अब फिरोज हमारे बीच नहीं रहे और ये हम सबके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं हैं। असिफ ने कहा कि फिरोज से पहले हमने दीपेश को खोया था और अब फिरोज भी चले गए। अब बस इतनी ही दुआ है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
यह भी पढ़ें- आखिरी गाने की रिकॉर्डिंग के एक हफ्ते बाद हो गया निधन, अब वीडियो में दिखी आवाज और आखिरी झलक
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines