Bollywood Celebs Survive Heart Attack: हाल ही में एक शॉकिंग खबर सामने आई कि ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान को हार्ट अटैक आया है। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। अच्छी बात तो ये है कि वो अब रिकवर कर रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार आ रहा है। वहीं, उनकी ही तरह बॉलीवुड के 5 और सेलेब्स हैं, जो मौत के मुंह से बाहर आए हैं। ये सेलेब्स भी हार्ट अटैक को मात दे चुके हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किस- किसका नाम शामिल है?
श्रेयस तलपड़े
श्रेयस को साल 2023 में हार्ट अटैक आया था। हैरानी की बात तो ये थी कि श्रेयस स्मोकिंग और ड्रिंकिंग भी नहीं करते थे, तब भी वो क्लीनिकली डेड हो गए थे। उनके दिल ने कुछ मिनटों के लिए धड़कना बंद कर दिया था। इस दौरान इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। हर कोई श्रेयस तलपड़े की हालत के बारे में जानकर चिंता में था।
सुष्मिता सेन
श्रेयस तलपड़े की तरह सुष्मिता सेन को भी दूसरी जिंदगी मिली है। एक्ट्रेस को अपनी वेब सीरीज ‘आर्या’ की शूटिंग के वक्त हार्ट अटैक आया था। ये काफी सीरियस था क्योंकि उनकी आर्टरी में करीब 95% ब्लॉकेज पाया गया था। सुष्मिता सेन ने रिवील किया था कि उनकी फैमिली में हार्ट अटैक की हिस्ट्री रही है और ऐसे में उनको ये बीमारी होने के चांस थे। हालांकि, वो सतर्क थीं और अपना रूटीन चेकअप भी करवाती रहती थीं।
सैफ अली खान
साल 2007 में सैफ अली खान भी हार्ट अटैक का सामना कर चुके हैं। उनका खराब लाइफ स्टाइल इसका सबसे बड़ा कारण था। सैफ खुद कबूल कर चुके हैं कि स्मोकिंग के कारण उनकी ये हालत हो गई थी। वहीं, हार्ट अटैक के बाद सैफ अली खान ने स्मोकिंग क्विट करने का फैसला ले लिया था।
सुनील ग्रोवर
सबको हमेशा हंसाने वाले सुनील ग्रोवर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सुनील ग्रोवर की बाईपास सर्जरी तक हो चुकी है। पहले ही एक्टर कोविड से जूझ रहे थे, ऊपर से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। खैर सही इलाज के बाद एक्टर अब एकदम फिट हैं और काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हार्टअटैक के बाद अब कैसी है पंचायत एक्टर की हालत? Aasif Khan ने तस्वीर शेयर कर दिया अपडेट
रेमो डिसूजा
रेमो डिसूजा का भी दिल 55 प्रतिशत की जगह एक वक्त पर सिर्फ 25 प्रतिशत काम कर रहा था। इसके बाद कोरियोग्राफर की एंजियोप्लास्टी हुई और अब वो पहले की तरह ही अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा ने उनका पूरा ध्यान रखा था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines