बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एक रॉकस्टार का किरदार प्ले कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से बदला हुआ है। बढ़े हुए बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में एक्टर को पहचानना भी काफी मुश्किल है। इस बीच ‘आशिकी 3’ के सेट से शूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन काफी वायलेंट अवतार में नजर आ रहे हैं।
सेट से शूटिंग का वीडियो लीक
‘आशिकी 3’ के सेट से कार्तिक आर्यन का वीडियो रेडिट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पोस्ट में बताया गया है कि एक्टर गंगटोक में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक अपने हाथ में गिटार थामे स्टेज पर खड़े हैं। उनके पीछे फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु फिल्म ‘आशिकी’ का गाना ‘तू मेरी जिंदगी है’ गा रहे हैं। वहीं एक्टर आगे खड़े होकर गाने पर लिप सिंक कर रहे हैं।
Anurag Basu shooting with Kartik Aaryan in Gangtok !!
byu/IndianByBrain inBollyBlindsNGossipविज्ञापन
वीडियो में ‘आशिकी 3’ की एक्ट्रेस श्रीलीला भी गिटार थामे कार्तिक आर्यन के पीछे बैठी हैं। ऑडियंस का क्राउड देखा जा सकता है जो उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहा है। वीडियो में जो बात ध्यान खींच रही है, वह कार्तिक आर्यन का गुस्सा है। एक्टर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। रेडिट ने सेट से एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है जो फैंस को हैरान कर रहा है।
Aashiqui 3 Shooting
byu/Dazzling_Complex5897 inBollyBlindsNGossipविज्ञापन
यह भी पढ़ें: Netflix पर इंडिया में आज ट्रेंड कर रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, पहले नंबर पर ‘एडोलसेंस’ का जलवा
वायलेंट दिखे कार्तिक आर्यन
दूसरे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन काफी वायलेंट हो गए हैं। वह शॉट के दौरान स्टेज पर खड़े एक लड़के को गिटार से बार-बार मार रहे हैं। इसके बाद पैरों से मारते हुए उसे स्टेज से नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद वह खुद भी स्टेज से नीचे कूद जाते हैं। ये क्लिप काफी हैरान करने वाला है, जो शाहिद कपूर के कबीर सिंह वाले किरदार की याद दिला रहा है।
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
उधर, वीडियो देखने के बाद यूजर्स कार्तिक आर्यन की तुलना ‘रॉकस्टार’ के रणबीर कपूर से कर रहे हैं। वहीं कुछ फिल्म ‘एनिमल’ से कंपेयर कर रहे हैं। गौरतलब है कि 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ का दूसरा पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर नजर आए थे।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
10 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines