हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आमिर खान के यूट्यूब चैनल को 24 घंटे में मिले कितने सब्सक्राइबर? इंस्पेक्टर वाली वीडियो पर सबसे ज्यादा व्यूज

आमिर खान की बेहद बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें लोगों का हमेशा खूब प्यार मिलता है। आमिर खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। आइए जानते हैं कि अभी तक कितने लोगों ने आमिर के अकाउंट को सब्सक्राइब किया है?

विज्ञापन
Aamir khan

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड को मीडिया से मिलाया और अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि इस बीच आमिर खान ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया और वो फिर से लाइमलाइट में आ गए। अब बात ये है कि एक्टर के चैनल को कितने लोगों ने सब्सक्राइब किया है और सबसे ज्यादा व्यूज उनके किस वीडियो को मिले है? आइए जानते हैं इसके बारे में…

आमिर खान ने शुरू किया यूट्यूब चैनल 

आमिर खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक दिन में ही 20 वीडियोज शेयर कर दिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 24 घंटे और खबर लिखे जाने तक एक्टर के चैनल को 24.2K सब्सक्राइबर मिल चुके हैं। गौरतलब है कि आमिर खान की बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। वहीं, अगर आमिर के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो की बात करें तो इन 20 वीडियोज में सबसे ज्यादा व्यूज आमिर की ‘इंस्पेक्टर’ वाले वीडियो को मिले हैं।

आमिर खान

‘इंस्पेक्टर’ वाले वीडियो पर कितने व्यूज?

जी हां, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 140K व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर आते ही आमिर खान ने कमाल कर दिया और उनके वीडियोज को लोगों का बेहद कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, अगर आमिर खान की बात करें तो आमिर खान ने इसकी जानकारी एक पोस्ट के जरिए दी थी। आमिर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर रहे हैं।

पर्दे से दूर हैं आमिर खान

इसके अलावा आमिर खान ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट शेयर किया था। गौरतलब है कि आमिर खान अक्सर अपनी प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि, आमिर खान लंबे टाइम से पर्दे से दूर हैं।

यह भी पढ़ें- 27 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस के पति का हुआ था निधन, प्लेन क्रैश में गई थी विद्या मालवडे के पति की जान

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें