Aamir Khan on Genelia Dsouza: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज में सिर्फ 11 दिन बाकी रह गए हैं। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा बतौर एक्ट्रेस दिखाई देंगी। जाहिर है कि जेनेलिया ने करीब 17 साल पहले फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ में काम किया था, जिसमें वह आमिर खान के भतीजे इमरान खान के साथ रोमांस करती हुईं नजर आई थीं। अब 60 साल के आमिर ने 23 साल छोटी जेनेलिया डिसूजा को ‘सितारे जमीन पर’ में बतौर एक्ट्रेस लेने की वजह का खुलासा किया है।
आमिर खान ने दिया जवाब
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में जेनेलिया डिसूजा की कास्टिंग को लेकर बात की। जब उनसे फिल्म में दोनों की ऐज गैप को देखते हुए अनोखी जोड़ी पर सवाल किया गया ताे सुपरस्टार ने एक्सेप्ट किया कि ऐसा ख्याल उनके मन भी आया था। आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अब इमरान भी मेरी उम्र का हो चुका है।’ उन्होंने कहा कि बहुत वक्त पहले की बात है जब उन्होंने जेनेलिया को इमरान खान के साथ में कास्ट किया था।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के साथ नजर आईं Hania Aamir? ‘सरदार जी 3’ के सेट से तस्वीरें आईं सामने
उम्र के लिए कोई बाधा नहीं
आमिर खान ने बातचीत में कहा कि ‘उनके पास VFX का फायदा है। पहले जब किसी एक्टर को 18 साल की उम्र के किरदार को प्ले करना होता था तब प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। आज आप स्क्रीन पर सहज दृश्य प्रभाव के साथ 80 साल, 40 या फिर 20 साल के किरदार की तरह आसानी से नजर आ सकते हैं। अब एक्टर की उम्र के लिए कोई बाधा नहीं है।’
मां के डेब्यू पर बोले एक्टर
बता दें कि फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान की 90 साल की मां भी अपना डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म के एक वेडिंग सॉन्ग में नजर आएंगी। आमिर ने इस पर बात करते हुए कहा कि जब उनकी मां ने फिल्म में डेब्यू के लिए हां किया तो वह चौंक गए थे। सुपरस्टार ने बताया कि एक दिन उनकी मां शादी की शूटिंग देखने के लिए सेट पर पहुंची थीं। उस वक्त डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने आमिर की मां से फिल्म में आने के लिए रिक्वेस्ट की थी।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines