होली का त्योहार बॉलीवुड स्टार्स के अलावा टीवी सेलेब्स ने भी धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर टीवी एक्टर आमिर अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल के साथ रंग खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आमिर मिस्ट्री गर्ल के गालों पर रंग लगाते हैं। इसके बाद कुछ ऐसा करते हैं जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। वह एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आमिर अली के साथ होली खेल रही ये मिस्ट्री गर्ल कौन है?
कौन है मिस्ट्री गर्ल?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर अली के साथ होली सेलिब्रेट करते हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रही मिस्ट्री गर्ल कथित तौर पर अंकिता कुकरेती हैं। जाहिर है कि कुछ वक्त पहले दोनों को मूवी थिएटर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। इसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। आमिर ने उस वक्त डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए खंडन किया था। अब होली के मौके पर दोनों को साथ देखकर अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया है।
यह भी पढ़ें: Video:सलमान ने बच्चों संग खेला रंग, रवीना ने रखी ग्रैंड पार्टी, देखें बॉलीवुड में होली का जश्न
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सेलिब्रिटी इंस्टा पेज पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आमिर अली और अंकिता कुकरेती एक-दूसरे के गालों पर रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान आमिर ने ग्रे टी-शर्ट के साथ डेनिम पैंट पहनी हुई है, जबकि अंकिता ने ब्लैक ओपन शर्ट के साथ ब्लैक ब्रालेट पहनी है और मैचिंग शॉर्ट्स पहन रखे हैं। हालांकि आमिर अली ने जिस तरह से अंकिता को कलर लगाया है उनका तरीका कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया है।
यूजर्स वीडियो पर कर रहे रिएक्ट
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने आमिर अली को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर ने कमेंट किया, ‘ये वीडियो रेड फ्लैग वाइब्स दे रहा है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये क्यूट नहीं है। ये अपमानजनक और अश्लील है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ठरकी हरकतें कर रहा।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि संजीदा शेख ने उसे क्यों छोड़ दिया। उसने खुद को बचा लिया।’ इस तरह यूजर्स एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर अली और संजीदा शेख 2021 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines