76th Primetime Emmy Awards: मनोरंजन की दुनिया का हर सितारा किसी भी अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार करता है। इस वक्त 76वां एमी अवार्ड चर्चा में है। जल्द ही 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का आगाज होने वाला है। ना सिर्फ सितारों बल्कि फैंस को भी इस अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए आपको बताते हैं कि इसे भारत में कब, कैसे और कहां देख सकते हैं?
भारत में 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स कब और कहां देखें?
76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का आगाज आज यानी 15 सितंबर को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, भारतीय फैंस इस इवेंट को 16 सितंबर को देख सकेंगे। ये पुरस्कार समारोह रात 8 बजे ET (15 सितंबर) को शुरू होगा। भारतीय फैंस के लिए यह IST (16 सितंबर) को सुबह 5:30 बजे शुरू होगा। अगर किसी को भी ये इवेंट देखना है तो इसे लायंसगेट प्ले के जरिए देखा जा सकता है।
कौन होगा मेजबान?
इसके अलावा ये इवेंट 16 सितंबर से 22 सितंबर तक हुलु पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार इवेंट की मेजबानी यूजीन लेवी और डैन लेवी करेंगे। गौरतलब है कि 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। इसमें रेगुलर प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स, प्राइमटाइम क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवार्ड्स और प्राइमटाइम इंजीनियरिंग एमी अवार्ड्स हैं।
2024 एमी अवार्ड्स को बिना केबल के कैसे स्ट्रीम करें?
जिन लोगों के पास केबल नहीं है उनके लिए 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स को स्लिंग टीवी, फूबोटीवी और हुलु + लाइव टीवी पर है। यहां पर इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, DirecTV और डिज्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण, DirecTV यूजर्स को ABC फीड तक पहुंचने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar संग 18 साल छोटी हसीना ने किया रोमांस, इंटीमेट सीन देकर…
संबंधित खबरें
नाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
56 mins agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
5 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
6 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
8 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
16 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
21 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines