The Traitors: प्राइम वीडियो पर करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ जल्द ही शुरू होने वाला है। 12 जून से ‘द ट्रेटर्स’ आ रहा है। इस नई रियलिटी सीरीज को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। शो शुरू होने में बेहद कम समय बाकी है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ये सीरीज देखना आपके लिए क्यों जरूरी है? इस शो में 5 ऐसी बातें हैं, जो आपको इसे देखने पर पूरी तरह से मजबूर कर देंगी। अब वो क्या हैं? चलिए जानते हैं।
ढेर सारे सेलिब्रिटीज
‘द ट्रेटर्स’ में एक साथ 20 सेलिब्रिटीज नजर आने वाले हैं। इस शो में टीवी, बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया के ऐसे-ऐसे स्टार्स शामिल होने वाले हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस बेताब बैठे हैं। करण कुंद्रा, जन्नत जुबैर, अंशुला कपूर, रफ्तार, राज कुंद्रा, जैस्मीन भसीन, महीप कपूर, सुधांशु पांडे, मुकेश छाबड़ा, हर्ष गुजराल, सूफी मोतीवाला और आशीष विद्यार्थी जैसे सेलेब्स इस शो में नजर आएंगे।
कंट्रोवर्शियल चेहरों की शो में कंट्रोवर्सी
द रिबेल किड उर्फ अपूर्वा मखीजा और उर्फी जावेद जैसे सेलेब्स भी करण जौहर के शो में शामिल होने वाले हैं। इन दोनों ने बाहर जितनी कंट्रोवर्सी की हैं, शो के अंदर भी ये दोनों कोई कसर नहीं छोड़ने वालीं। ट्रेलर में दिखाया गया था कि अपूर्वा मखीजा और उर्फी पर ही सभी लोग शक करते हैं और ये दोनों खूब बवाल मचाती हैं।
यूनिक और फ्रेश कंटेंट
करण जौहर का ये नया शो इसलिए भी फैंस का ध्यान खींचेगा क्योंकि इस शो का कांसेप्ट काफी अलग है। अब तक इंडिया में इस तरह का शो नहीं आया है। ‘बिग बॉस’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘रोडीज’ या ज्यादा से ज्यादा लोगों को ‘स्प्लिट्सविला’ देखने की आदत है। ऐसे में जब 20 मशहूर सेलेब्स के बीच 3 ट्रेटर्स ढूंढने होंगे, तो ये देखने में फैंस को भी काफी मजा आएगा।
एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज
अब करण जौहर का शो है तो एंटरटेनमेंट तो होगा ही। ऊपर से इस शो में खूब कलेश होने वाले हैं। वैसे भी इंडियन ऑडियंस को ऐसे शोज काफी पसंद आते हैं, जहां लड़ाई-झगडे हों। ऊपर से जब सेलिब्रिटीज आपस में लड़ते हैं और एक-दूसरे को भला बुरा कहते हैं, तो लोग शो से खुद ही जुड़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors शुरू होने से पहले ही खुल गई Urfi Javed की पोल, वीडियो में मिला सबूत
सस्पेंस
‘द ट्रेटर्स’ की सबसे बड़ी खासियत यही है कि आप यहां किसी पर भी विश्वास नहीं कर सकते। ना तो कोई दोस्त सगा है और ना ही कोई रिश्तेदार अपना है। किसी की भी भोली सूरत पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इस शो में 3 शातिर ट्रेटर्स कब किसका पत्ता काटेंगे, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
16 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
17 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
19 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines