मुंबई: सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की अपकमिंग फिल्म ‘यशोदा’ (Yashoda) उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। आकर्षक पोस्टर ने तो फैंस का दिल जीता ही था। अब इस फिल्म की एक और झलक देखने को मिली है, जो दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है।
फिल्म का टीज़र (Yashoda Teaser) आउट हो गया है, जो एक बेहतरीन थ्रिलर का वादा करता है। एक गर्भवती महिला की भूमिका निभा रहीं सामंथा एक बार फिर अपनी एक्टिंग से तो दिल जीत ही रही हैं, साथ में कुछ दमदार एक्शन सीन्स भी देखने को मिले हैं, जिसने फिल्म के लिए दिलचस्पी बढ़ा दी है।
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का टीज़र रोंगटे खड़े करने वाला है। फिल्म का टीजर तो शुक्रवार को ही जारी कर दिया गया था। अब सामंथा ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी साझा किया है। टीज़र की शुरुआत डॉक्टर द्वारा यह बताते हुए होती है कि सामंथा गर्भवती हैं और उन्हें इस हालत में क्या करना है और क्या नहीं करना है। हालांकि, वो एक गर्भवती महिला के रूप में मिल रहे निर्देशों को तोड़ती हुई नजर आ रही हैं और जबरदस्त स्टंट के साथ-साथ दमदार एक्शन सीन्स करती भी देखी जा सकती हैं।
टीज़र वीडियो को सभी भाषाओं में साझा करते हुए सामंथा ने लिखा, “ताकत, इच्छाशक्ति और एड्रेनालाईन!” जोड़ी हरि और हरीश द्वारा निर्देशित, फिल्म श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा निर्मित है और इसमें उन्नी मुकुंदन और वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पना गणेश, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
एक निजी टेब्लॉयड से बातचीत करते हुए, निर्देशक जोड़ी हरि और हरीश ने पुष्टि की कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। “कहानी की बैकग्राउंड एक ऐसे अपराध के बारे में है जो समाज में किसी के ज्ञान के बिना हो रहा है। जो अपराध हम दिखा रहे हैं वह एक सच्ची घटना पर आधारित है लेकिन हमने इसमें कुछ मनोवैज्ञानिक थ्रिलर स्वाद जोड़ा है। यह एक अपराध के बारे में है जब एक सामान्य लड़की को इसके बारे में पता चलता है तो उसका सामना होता है। वह जिस तरह से उजागर करती है वह साजिश है”।
सामंथा के पास ‘यशोदा’ के अलावा शकुंतलम भी है। ‘यशोदा’ के जरिए सामंथा अपना हिंदी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म कुल 5 भारतीय भाषाओं- तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
2 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
3 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines