Sunjay Kapur 300 billion legacy Sona Comstar Who controls now: संजय कपूर की पिछले महीने लंदन में अचानक हुई मौत के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की विरासत को लेकर विवाद जारी है। मां रानी कपूर ने बीते दिन आरोप लगाए थे कि बेटे की मौत के तुरंत बाद उनपर दवाब बना कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। संजय कपूर की मौत की घटना सामान्य नहीं है।
उन्होंने 25 जुलाई को कंपनी की एजीएम टालने का भी अनुरोध किया था। वहीं, कंपनी ने यह कहते हुए पलटवार किया कि वे कंपनी में शेयरधारक नहीं हैं तो उन्हें कंपनी ने मामलों में बोलने का अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death केस में नया ट्विस्ट, मां रानी के बयान पर 30 हजार करोड़ की कंपनी का पलटवार
सोना कॉमस्टार की एजीएम में प्रिया निदेशक नियुक्त
भारत की अग्रणी ऑटो कम्पोनेंट निर्माता कंपनियों में से एक सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष संजय कपूर की 12 जून को लंदन में अचानक मौत हो गई थी। कंपनी ने 25 जुलाई को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित की तथा प्रक्रिया में देरी करने की रानी की याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही, संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव को एजीएम में निदेशक नियुक्त किया है। करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने प्रिया से शादी की थी।
यह भी पढ़ें: 30000 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में क्या है करिश्मा कपूर का ‘रोल’? संजय की मां-पत्नी आमने-सामने
एजीएम में प्रिया की नियुक्ति को शेयरधारकों की मंजूरी
संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव कपूर को शेयरधारकों की मंजूरी से गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। बोर्ड ने औपचारिक रूप से जेफरी मार्क ओवरली को 23 जून से अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। प्रिया का नामांकन ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित किया गया था, जो एक कॉर्पोरेट प्रमोटर है और कंपनी में 28.02% हिस्सेदारी रखता है। साथ ही, संजय कपूर की मां के पास 2019 से शेयर नहीं हैं। सोना कॉमस्टार की ओर से यह भी कहा गया कि संजय की मौत के बाद से रानी कपूर से किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं करवाए गए।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: करिश्मा के एक्स पति की मौत पर मां रानी कपूर ने उठाए सवाल, कहा-घटना सामान्य नहीं
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines