हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Anant-Radhika की प्री-वेडिंग सेरेमनी में Rihanna ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, पार्टी के बाद एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में रिहाना ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस। अब सिंगर इस पार्टी के बाद वापस जा रही हैं और आज सुबह 6 बजे उन्हें जामनगर एयरपोर्ट पर देखा गया।

विज्ञापन
Anant Ambani-Radhika Merchant, image credit- Google

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी हो रही है। 1 मार्च से शुरू हुई ये पार्टी 3 मार्च तक चलेगी। इस ग्रैंड पार्टी को और भी शानदार बनाने के लिए बारबेडियन सिंगर रिहाना को भी बुलाया गया था। अब प्री-वेडिंग सेरेमनी से रिहाना की परफॉर्मेंस के वीडियो सामने आ गए हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर हल-चल बढ़ा दी है।

रिहाना की परफॉर्मेंस

सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी से रिहाना की परफॉर्मेंस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रिहाना ने लाइट ग्रीन कलर का आउटफिट पहना है और बेहद शानदार मेकअप लिया है, जिसमें वो बेहद कमाल की लग रही हैं। साथ ही सिंगर अपनी आवाज से लोगों के दिल में उतरने की कोशिश भी कर रही हैं।

रिहाना ने कपल को दी बधाई

रिहाना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाह क्या कमाल का गाना गाया है। दूसरे ने कहा बहुत खूब। एक अन्य ने लिखा दमदार आवाज। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर्स इस वीडियो पर कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्री-वेडिंग सेरेमनी में रिहाना ने कपल को बधाई भी दी और थैंक्स किया।

सिंगर का भारत में था पहला परफॉर्मेंस 

बता दें कि रिहाना का ये भारत में पहला परफॉर्मेंस था, जिसमें उन्होंने बेहद एनर्जी के साथ परफॉर्म किया और लोगों के दिलों को जीता। हालांकि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म के बाद अब रिहाना वापस जा रही हैं। आज सुबह 6 बजे अंबानी फैमिली के लाइव परफॉर्मेंस के बाद सिंगर को जामनगर एयरपोर्ट पर देखा गया। इतना ही नहीं बल्कि प्यार और दयालुता का मैसेज देते हुए रिहाना ने दो फीमेल पुलिसकर्मियों को गले भी लगाया।

प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद वापस जा रही रिहाना

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए रिहाना का सामान बहुत ज्यादा था। एक-दो बैग नहीं बल्कि रिहाना कई पेटियों में सामान लेकर इस इवेंट में शामिल हुई थीं। हालांकि एक बार फिर से रिहाना के सामान की झलक देखने को मिल रही है। इस बार फिर से यूजर्स ने इस पर मजे लिए और कहा कि इतनी जल्दी जाना था तो इतना सामान क्यों? दूसरे ने कहा कि दो दिन के लिए इतना सामान। एक तीसरे यूजर ने कहा कि यहां रहना थोड़ी था, जो इतना सामान। इस तरह अब यूजर्स फनी कमेंट्स इस वीडियो पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की प्री-वेडिंग सेरेमनी में Shibani Dandekar ने बांधा समा, तो सितारों ने भी जमकर दिए पोज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें