Oscars 2024 Nomination List: मनोरंजन जगत के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह ऑस्कर अवॉर्ड्स का आगाज होने जा रहा है। 96वें अकादमी अवॉर्ड (Oscars 2024 Nomination List) का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा। जिसे भारत में 11 मार्च की सुबह 4 बजे से लाइव देखा जा सकता है। हर बार की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में कई बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं। तो आइए देखते हैं ऑस्कर की नॉमिनेशन लिस्ट, जिनमें से किसी एक फिल्म को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बेस्ट फिल्म के नॉमिनेशन्स
96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की बेस्ट फिल्म कैटगरी में टॉप 10 फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में अमेरिकन फिक्शन, एनाटॉमी ऑफ ए फॉल, बार्बी, द होल्डओवर्स, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून, माइस्ट्रो, ओपनहाइमर, पास्ट लाइव, पुअर थिंग्स, द जोन ऑफ इंटरेस्ट को बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है।
बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन्स
ऑस्कर 2024 में लीड रोल के लिए टॉप 5 एक्टर्स के नाम सामने आए हैं। इस फेहरिस्त में ब्रैडली कपूर (माइस्ट्रो), कोलमैन डोमिंगो (रस्टिन), पॉल जियामटी (द होल्डओवर्स), सिलियन मर्फी (ओपनहाइमर) और जेफरी राइट (अमेरिकन फिक्शन) को नॉमिनेट किया गया है।
बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन्स
ऑस्कर 2024 में बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल के लिए एनेट बेनिंग (न्याद), लिली ग्लैडस्टोन (किलर ऑफ द फ्लावर मून), सैंड्रा हुलर (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल), केरी मुलगिन (उस्ताद) और एम्मा स्टोर (पुअर थिंग्स) को टॉप 5 में नॉमिनेट किया गया है।
बेस्ट डायरेक्टर्स के नॉमिनेशन
अकादमी पुरस्कार की नॉमिनेशन लिस्ट में बेस्ट डायरेक्टर के लिए जस्टिन ट्राइट (एनाटॉमी ऑफ ए फॉल), मार्टिन स्कोर्सेस (किलर्स ऑफ द फ्लावर मून), क्रस्टोफर नोलन (ओपनहाइमर), योर्गोस लैंथिमोस (पुअर थिंग्स) और जोनाथन ग्लेजर (द जोन ऑफ इंटरेस्ट) का नाम शामिल है।
इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी
ऑस्कर 2024 में इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में लो कैपिटानो (इटली), परफेक्ट डे (जापान), सोसाइटी ऑफ द स्नो (स्पेन), द टीचर्स लॉन्ज (जर्मनी), द जॉन ऑफ इंटरेस्ट (यूनाइटेड किंगडम) को नॉमिनेट किया गया है।
भारत को मिलेगा ऑस्कर?
ऑस्कर 2023 में भारत को बड़ी सफलता मिली थी। फिल्म आरआरआर के गाने नाटु नाटु (बेस्ट म्यूजिक ओरिजनल सॉन्ग) और द एलिफेंट व्हिसपरर्स (डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म) को ऑस्कर मिला था। मगर इस बार ऑस्कर में भारत की कोई भी फिल्म नॉमिनेट नहीं हुई है। हालांकि भारतीय मूल की कैनेडियन फिल्मकार निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री टू किल अ टाइगर को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines