Oscars Awards 2024: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स काफी सुर्खियों में हैं। 11 मार्च की सुबह 4 बजे ऑस्कर अवॉर्ड्स का लाइव प्रसारण हुआ। इस साल ऑस्कर 2024 (Oscars Awards 2024) में कई फिल्मों का बोलबाला था। ऑस्कर को मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत कैसे हुई? कब, और कहां अकादमी अवॉर्ड देने की परंपरा शुरू की? तो आइए जानते हैं ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में।
ऑस्कर का असली नाम
ऑस्कर अवॉर्ड को ज्यादातर लोग ऑस्कर या अकादमी पुरस्कार के नाम से जानते हैं। मगर ऑस्कर का असली नाम ‘अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ है। मार्गेट हैरी को अकादमी अवॉर्ड की ट्रॉफी उनके अंकल जैसी दिखती थी। जिसके कारण उन्होंने इसका नाम ‘ऑस्कर’ रख दिया।
ऑस्कर का आयोजन
ऑस्कर अवॉर्ड का सबसे पहला आयोजन 1929 में हुआ था। अमेरिका के हॉलीवुड रोजवेल्ट होटल में ऑस्कर अवॉर्ड समारोह रखा गया था। जिसकी टिकट महज 5 डॉलर थी। वहीं यह समारोह सिर्फ 15 मिनट तक चला था।
ऑस्कर का प्रसारण
अकादमी अवॉर्ड सेरेमनी को पहली बार 1930 में रोडियो पर ऑन एयर किया गया था। जिसके बाद ऑस्कर अवॉर्ड को 1953 में पहली बार टीवी पर दिखाया गया। हालांकि अकादमी अवॉर्ड का रंगीन प्रसारण 1966 में हुआ था। मगर अब ऑस्कर अवॉर्ड की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इसे 200 से ज्यादा देशों में लाइव दिखाया जाता है। इसके अलावा कई ऑनलाइन और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ऑस्कर का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।
ऑस्कर की ट्रॉफी
अकादमी अवॉर्ड में ट्रॉफी देने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान मेटल की कमी हो गई थी। जिसके चलते अकादमी अवॉर्ड की ट्रॉफी को प्लास्टर से तैयार किया गया था और बाद में इस पर सोने का रंग चढ़ा दिया गया। वहीं 1938 में पहली और आखिरी बार ऑस्कर की ट्रॉफी को लकड़ी से बनाया गया था। 1938 के ऑस्कर समारोह के दौरान अमेरिकी एक्टर Edgar Bergen को सम्मानित करते हुए यही लकड़ी की ट्रॉफी दी गई थी।
ट्रॉफी की कीमत 1 डॉलर
ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसे कोई चाहकर भी नहीं बेच सकता है। दरअसल ऑस्कर देने से पहले सेलेब्स से एक एग्रीमेंट साइन करवाया जाता है। जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति ऑस्कर की ट्रॉफी को बेच नहीं सकता है। अगर वो ऐसा करता है तो ट्रॉफी पर से उसका मालिकाना हक खत्म हो जाता है। हालांकि अगर वो व्यक्ति चाहे तो सिर्फ अकादमी को ही यह ट्रॉफी वापस कर सकता है। जिसकी कीमत महज 1 डॉलर होगी। यह नियम 1950 में लागू हुआ था। जो कि अभी तक चल रहा है।
ऑस्कर में कैसे होता है नॉमिनेशन
1929 में अकादमी पुरस्कार से तीन महीने पहले विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई थी। मगर 1930 से यह परंपरा बदली और अवॉर्ड समारोह की रात 11 बजे विजेताओं का नाम मीडिया को दिया जाता था। हालांकि 1941 से एक नई परंपरा का आगाज हुआ। जिसके तहत ऑस्कर अवॉर्ड से पहले नॉमिनेशन लिस्ट जारी की जाती है और अवॉर्ड समारोह के दौरान बंद लिफाफे से विनर के नाम का खुलासा होता है। ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेट होने के लिए फिल्म कम से कम 40 मिनट की होनी चाहिए। इसी के साथ कई अन्य पैरामीटर्स की भी जांच होती है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
7 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
11 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
48 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
79 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
200 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
222 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines