हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IIFA अवॉर्ड्स 2025 का कहां होगा प्रसारण? नोट कर लें दिन, तारीख और समय

शाहरुख खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित और कैटरीना कैफ जैसे सुपरस्टार्स राजस्थान के जयपुर में IIFA अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुए। अगर आप भी अपने पसंदीदा एक्टर्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखना चाहते हैं, तो इसी रविवार देख सकते हैं।

विज्ञापन

IIFA Awards 2025: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड ( IIFA) 2025 का आयोजन 8 से 9 मार्च तक जयपुर में हुआ। इस प्रोग्राम में भारतीय सिनेमा के बड़े-बड़े कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह IIFA की 25वीं वर्षगांठ थी, जिसमें सितारों का जमघट लगा। इन अवॉर्ड में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन जैसे बॉलीवुड सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान करीना कपूर ने भी अपने दादा राज कपूर को यादगार श्रद्धांजलि दी। अगर आप भी सितारों से सजी इस महफिल को देखना चाहते हैं, तो इसका पूरा इंतजाम कर लिया गया है। आईफा अवॉर्ड्स का प्रसारण 16 मार्च को टीवी पर किया जाएगा। जानें कहां और किस वक्त देख सकते हैं?

कहां पर देख सकते हैं IIFA अवॉर्ड्स?

अगर आप भी अवॉर्ड शो को लाइव नहीं देख पाएं हैं, तो अब घर बैठे ही इसका लुत्फ उठा सकते हैं। दरअसल, आईफा अवॉर्ड्स के प्रसारण को लेकर ऐलान कर दिया गया है। 16 मार्च रात 8 बजे जी टीवी पर अवॉर्ड्स का प्रसारण किया जाएगा। इसका ऐलान करते हुए चैनल ने एक टीजर वीडियो शेयर किया है। होली के बाद रविवार को परिवार के साथ वक्त बिताने का यह एक अच्छा मौका है।

ये भी पढ़ें: इन मुस्लिम एक्टर्स पर भी खूब चढ़ता है होली का रंग, तीनों खान से लेकर कौन-कौन शामिल?

विज्ञापन

किसे कौन सा अवॉर्ड?

लापता लेडीज को लोगों ने काफी पंसद किया, जिसकी धूम IIFA  में भी देखने को मिली। इस बार IIFA में किरण राव की इस फिल्म ने 10 अवॉर्ड अपने नाम किए। लापता लेडीज के लिए नितांशी गोयल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। लापता लेडीज में बेस्ट सपोर्टिंग रोल (पुरुष) का अवॉर्ड रवि किशन ने जीता। इसके अलावा, कार्तिक आर्यन को भूल भुलैया 3 के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, राघव जुयाल ने किल के लिए बेस्ट नेगेटिव रोल का अवॉर्ड जीता।

इस प्रोग्राम में फिल्म निर्माता राकेश रोशन को उनके फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा, राज कपूर को भी यादगार श्रद्धांजलि दी गई, जिसके लिए करीना कपूर ने परफॉर्मेंस दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीवी की ये 5 हसीनाएं मां बनने के बाद मनाएंगी पहली होली, सेलिब्रेशन होगा डबल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola