Aishwarya rai bonds with Shweta bachchan: पिछले कुछ महीनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच मनमुटाव चल रहा है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा था श्वेता नंदा और ऐश्वर्या के बीच 36 का आंकड़ा है और दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती। एक इवेंट में श्वेता और जया को ऐश्वर्या को भी अवॉइड करते देखा गया था। इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा था कि अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक ले सकते हैं।
बच्चन परिवार के लोगों के बीच आई दरार की खबर गलत साबित होते नजर आ रही है। अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में कई बार बच्चन फैमिली एक साथ नजर आई। यही नहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चन फैमिली जामनगर से मुंबई लौटते समय साथ नजर आ रही हैं।
Aishwarya and Shweta seen together returning
byu/skyfullofstars19 inBollyBlindsNGossip
दिखी ननद-भाभी के बीच की बॉन्डिंग
अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन से वापस लौटते समय पूरा बच्चन परिवार एक साथ दिखा। एक ओर जहां आराध्या दादा अमिताभ बच्चन का हाथ पकड़ कर एयरपोर्ट से बाहर निकलती दिखीं। वहीं दूसरी तरफ श्वेता और ऐश्वर्या एक दूसरे से बात करती नजर आईं, जिनके साथ अभिषेक बच्चन भी दिखें। इसके अलावा फंक्शन में भी पूरा बच्चन परिवार कई बार एक साथ स्पॉट किया गया।
महज रूमर्स साबित हुई तलाक की खबर
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा था कि बच्चन परिवार में फूट पड़ चुकी है। ऐश्वर्या बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं। वो बेटी आराध्या के साथ मां के घर शिफ्ट हो गई। रिपोर्ट्स का कहना था कि दोनों के बीच की दूरियां इतनी बढ़ चुकी है कि हो सकता है कि दोनों तलाक ले लें। हालांकि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अलगाव की खबड़ो को तब झूठा साबित कर दिया, जब दोनों बेटी आराध्या के एनुअल फंक्शन में एक साथ पहुंचें।
द आर्चीज के प्रीमियर पर पहुंची थीं ऐश्वर्या
द आर्चीज के प्रीमियर में भी ऐश्वर्या अगस्त्या को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान भी ऐश्वर्या को बच्चन परिवार के साथ स्पॉट किया गया था। द आर्चीज से श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस इवेंट में ऐश्वर्या अगस्त्य से बात करती और उन्हें छेड़ती नजर आई थीं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
7 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
7 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
11 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
21 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
22 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
22 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines