Abhishek Kumar-Khanzadi Reunion: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं, जो शो से निकलने के बाद काफी समय तक एक-दूसरे से नहीं मिले। इन्हीं में शामिल हैं फिरोजा खान उर्फ खानजादी। बिग बॉस से इविक्टेड होने के बाद खानजादी न तो शो के ग्रैंड फिनाले में दिखीं थी और न ही किसी कंटेस्टेंट के साथ पब्लिकली स्पॉट हुईं। इस बीच पहली बार उन्हें अभिषेक कुमार के साथ पब्लिकली स्पॉट किया गया। दोनों का रियूनियन देखने के बाद फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने दोनों को टीवी के सलमान खान और कटरीना कैफ तक बता दिया है।
बिग बॉस के बाद पहली बार साथ दिखे
सेलेब्रिटी पेज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिषेक कुमार और खानजादी लंबे समय के साथ एक-दूसरे से मिलते दिखाई दिए हैं। दोनों ही रणदीप हुड्डा और अंकिता लोखंडे की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। आपको बता दें कि यह पहला मौका है, जब बिग बॉस 17 से निकलने के बाद अभिषेक और खानजादी पहली बार साथ दिखाई दिए हैं। दोनों को लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक कुमार और खानजादी एक कोने में खड़े होकर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लुक की बात करें तो अभिषेक ने ब्लैक बैक प्रिंटेड जैकेट के साथ ब्राउन शेड लूज जींस पहनी है। सिर पर रेड कलर की कैप लगाकर वह काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। वहीं खानजादी ने ब्लू शॉर्ट्स के साथ व्हाइट ओवरसाइज कोट कैरी किया हुआ है। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में खानजादी काफी सुंदर लग रही हैं।
यह भी पढ़ें: Veer Savarkar Box Office Prediction: जिस फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा को बेचना पड़ा घर, पहले दिन कितनी करेगी कमाई?
दोनों को साथ देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया
उधर, लंबे समय के बाद अभिषेक कुमार और खानजादी को एक साथ देखने के बाद फैंस भी इस रियूनियन से काफी खुश हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों टीवी के सलमान और कटरीना हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पति-पत्नी वाली वाइब्स दे रहे हैं दोनों।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिग बॉस के मोस्ट ब्यूटीफुल और फेमस कपल।’ इस तरह से लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
शो में अभिषेक ने कही थी दिल की बात
आपको बता दें कि अभिषेक और खानजादी के अलावा बिग बॉस की बाकी मंडली भी साथ दिखाई दे रही है, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान शामिल हैं। गौरतलब है कि शो के दौरान अभिषेक कुमार ने खानजादी से अपनी फीलिंग्स का इजहार किया था। एक समय पर दोनों को करीब आते भी देखा गया था। हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आनी शुरू हो गई थी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन की फोटो, आवाज और नाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
14 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
15 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
15 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
19 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
29 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
29 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
30 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines