हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Uttarakhand Board Exam Result 2023: इस दिन जारी होंगे उत्तराखंड 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम, इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam Result 2023

Uttarakhand Board Exam Result 2023: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 25 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जानें कब होगा जारी

परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया है कि 25 मई को सुबह 11 बजे रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि रिजल्ट की घोषणा कौन करेगा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत या फिर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकती हैं।

Uttarakhand Board Exam Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • UBSE की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, रिजल्ट लिंक देखें
  • विवरण भरें
  • परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

इस साल उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू हुईं और 6 अप्रैल को समाप्त हुईं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 2,59,437 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 132115 छात्र और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 127324 छात्र उपस्थित हुए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें