हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

US Student Visa चाहिए तो ये खबर जरूर पढ़ें, जानें इंटरव्यू कब और कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

US Student Visa: अमेरिका में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छात्रों को वीजा के लिए अपॉइंटमेंट दी जा रही है, जिसमें आवेदन के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स आपके पास होने जरूरी हैं।

विज्ञापन

US Student Visa: अमेरिका में पढ़ाई के लिए वीजा मिलने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जिन छात्रों को वीजा लेना है उनके लिए लिए आवेदन खोल दिए गए हैं। जिनके आवेदन पहले अस्वीकार किए गए थे, इस बार उनको भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों के इंटरव्यू नवंबर और दिसंबर के महीने लिए जाएंगे। वीजा के लिए स्टूडेंट्स के पास जो डॉक्यूमेंट होने जरूरी हैं, उनकी लिस्ट देखिए।

इसको लेकर अमेरिकी दूतावास ने अपडेट दिया है। दूतावास के मुताबिक, इस साल के शीतकालीन छात्र वीजा इंटरव्यू 18 से 22 नवंबर 2024 तक चलने वाले ‘इंटरनेशनल एजुकेशन वीक’ के दौरान शुरू कर दिए जाएंगे।

पुराने आवेदकों को भी मौका

हर साल विदेश में पढ़ाई करने के लिए हजारों छात्र अप्लाई करते हैं। बहुत से छात्रों को एक बार में स्टूडेंट वीजा नहीं मिल पाता है। इस बार ऐसे ही लोगों को पहले मौका दिया जाएगा, जिनको पहले वीजा नहीं मिल पाया था। दूतावास ने जानकारी दी कि वीजा के लिए नवंबर और दिसंबर में छात्रों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। आपको बता दें कि यह मौका उन स्टूडेंट्स के लिए है, जो स्प्रिंग सीजन या उसके बाद अपनी पढ़ाई शुरू करना चाहते हैं।


U.S. Embassy India ने ट्वीट में कहा कि हमें इस साल के शीतकालीन छात्र वीजा इंटरव्यू शुरू करने पर गर्व है! इस वसंत और उसके बाद पढ़ाई शुरू करने वाले छात्रों के लिए नवंबर और दिसंबर के दौरान भारत भर में हजारों नियुक्तियां उपलब्ध हैं। पहली बार आवेदन करने वाले सभी आवेदकों को साक्षात्कार का मौका मिलने के बाद, हम पहले अस्वीकृत आवेदकों के लिए स्लॉट खोलेंगे।

कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

1- वैध पासपोर्ट जो कम से कम छह महीने के लिए वैध हो
2- स्कूल में प्रवेश और आपका फॉर्म
3- आवेदन शुल्क भुगतान
4- गैर-आप्रवासी वीजा आवेदन और फॉर्म DS-160
5- छात्र की फोटो
6- एकेडमिक तैयारी के डाक्यूमेंट्स जैसे ट्रांसक्रिप्ट, डिप्लोमा, डिग्री या प्रमाण पत्र
7- बैंक की जानकारी
8- इस बात का सबूत कि आप अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका छोड़ देंगे। यह अमेरिका से अपने देश के लिए हवाई टिकट के रूप में हो सकता है
9- इस बात का गारंटी कि अमेरिका में रहने के लिए आपके पास पर्याप्त धनराशि है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें