UPSC Topper Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा, 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार एक बार फिर लड़िकयों ने यूपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है। टॉप-10 में से 6 स्थानों पर लड़कियां हैं। इसमें इशिता किशोर के अलावा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरथी एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिज़र्व लिस्ट भी तैयार की गई है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
UPSC Topper Success Story: देश की फर्स्ट रैंक इशिता किशोर ने कैसे पाई सफलता, कौन रहा इंस्पिरेशन? जानें
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 टॉप 25 उम्मीदवारों में मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, इंजीनियरिंग और चिकित्सा विज्ञान वाले 14 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल थे। उम्मीदवार जो परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना अंतिम परिणाम- upsc.gov.in पर देख सकते हैं।
UPSC Topper इशिता किशोर AIR-1
इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा के जयवायु विहार की रहने वाली हैं। एक रिपोर्ट में इतना तक कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर के इतिहास में पहली बार किसी ने यूपीएससी में टॉप किया है। उन्होंने 2017 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया है। अपनी पढ़ाई के उन्होंने जोखिम सलाहकार विभाग में अर्न्स्ट एंड यंग के साथ काम किया। बताया गया है कि इशिता स्कूलिंग के समय से ही सभी ऑलराउंडर रही हैं। साथ ही साथ स्पोर्ट्स में भी उनकी खास रुचि है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें बास्केटबॉल, फुटबॉल औप तायक्वोंडो जैसे खेलों में दिलचस्पी है।
और पढ़िए – Bank Jobs 2023: बैंक में विभिन्न पदों पर निकली नौकरियां, यहां देखें अप्लाई करने की प्रोसेस
AIR-2 गरिमा लोहिया
गरिमा ने बताया कि उनकी शिक्षा-दीक्षा बक्सर के वुड स्टॉक स्कूल से हुई है। इसके बाद सनबीम भगवानपुर से 12वीं की और फिर किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से ग्रेजुएशन पूरी की। साथ ही बताया कि कोविड काल में वह बक्सर लौटीं और फिर 2021 में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। साथ ही बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। इसके लिए यूट्यूब और अन्य माध्यमों से तैयारी की। मुझे उम्मीद थी कि सफलता मिलेगी,लेकिन देशभर में दूसरी रैंक के बारे में कभी नहीं सोचा था।
AIR-3 उमा हरति एन
तीसरी रैंक हासिल करने वाली उमा हरति एन ने आईआईटी-हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में नृविज्ञान के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
और पढ़िए –IOCL recruitment 2023: इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का शानदार मौका, इन डिटेल्स के साथ जल्द करें अप्लाई
AIR-4 स्मृति मिश्रा
चौथे रैंक हासिल करने वाली स्मृति लॉ ग्रेजुएट हैं और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से पढ़ाई की है। स्मृति ने 2016 से 2019 के बीच मिरांड हाउस से विज्ञान में स्नातक किया और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही कानून की पढ़ाई की। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की है। स्मृति का जन्म यूपी के आगरा में हुआ और उन्होंने वहीं से अपनी स्कूलिंग कीॉ।
इसके बाद वो अपनी मां अनीता मिश्रा के साथ दिल्ली आ गयी और यहां से आगे की पढ़ाई की। स्मृति के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में सीओ द्वितीय के पद बरेली में तैनात हैं। पिता राजकुमार मिश्रा के जैसे ही बेटी की सफलता की सूचना मिली, वो खुशी से झूम उठे।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines