UPSC CSE Prelims 2025: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन कल रविवार, 25 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी – पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी।
कितनी है प्रीलिम्स की अहमियत?
यह परीक्षा केवल एक क्वॉलिफाइंग लेवल की है, लेकिन इसका महत्व बहुत अधिक है क्योंकि इसके आधार पर ही उम्मीदवार मेंस परीक्षा (Mains) में बैठने के योग्य बनते हैं। इसलिए इस परीक्षा को हल्के में न लें और सेंटर पर सही रणनीति के साथ जाएं।
एग्जाम डे से पहले की तैयारी
एडमिट कार्ड और ID प्रूफ रखें तैयार: परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। इसे पहले से डाउनलोड करके उसकी कई कॉपियां निकाल लें। इसके साथ वह पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं जो एडमिट कार्ड में दर्ज है।
परीक्षा केंद्र पर करें विजिट: परीक्षा से एक दिन पहले ही सेंटर का रास्ता देख लें ताकि अगली सुबह किसी प्रकार की कोई देरी या भ्रम न हो।
पेन और घड़ी का ध्यान रखें: OMR शीट भरने के लिए केवल काला बॉलपॉइंट पेन ही मान्य है। साथ ही डिजिटल घड़ी की जगह साधारण एनालॉग घड़ी पहनें, क्योंकि स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होती है।
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान:
– परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना बेहद जरूरी है क्योंकि निर्धारित समय के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी।
– एग्जाम वाले दिन आरामदायक और साधारण कपड़े पहनें। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या किसी भी प्रकार के गहनों को पहनने से बचें।
– इसके अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहें।
– परीक्षा से एक दिन पहले हल्का, घर का बना संतुलित भोजन करें। तला-भुना खाना न खाएं जिससे पेट खराब होने का डर न हो। अच्छी नींद लें ताकि दिमाग तरोताजा रहे और ध्यान केंद्रित रह सके। किसी भी तनाव से बचें – योग, ध्यान या टहलना आपके मन को शांत कर सकता है।
परीक्षा के दिन क्या करें?
– शांत मन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।
– पहले उन्हीं प्रश्नों को हल करें जिनमें आप निश्चिंत हैं।
– निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाने से बचें।
– OMR शीट भरते समय उत्तर क्रमांक और विकल्प को ध्यान से भरें। अंत में 10 मिनट देकर आंसर शीट की जांच जरूर करें।
आखिरी दिन की पढ़ाई के लिए रणनीति
अब नए टॉपिक्स पढ़ने का समय नहीं है। परीक्षा से पहले सिर्फ अपने शॉर्ट नोट्स, माइंड मैप्स और पुरानी रणनीति पर भरोसा करें। नया पढ़ने से उलझन और तनाव बढ़ सकता है। वही दोहराएं जो अब तक पढ़ा है – यही आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा।
UPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही योजना, संयम और आत्मविश्वास भी जरूरी है। एक शांत और केंद्रित मन के साथ परीक्षा में बैठें और विश्वास रखें कि आपने जो तैयारी की है, वही आपको सफलता तक पहुंचाएगी।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
16 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines