UP Board 10th 12th Result 2023: लगभग 58 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार हुआ खत्म कर दिया हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम तिथि की घोषणा कर दी हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे कल यानी 25 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार जो राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे यूपीएमएसपी की आधिकारिक साइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
कल इस समय घोषित होगा परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी। सचिव ने ट्विट किया, यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार दोपहर 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।
इस साल, 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और 1 अप्रैल को समाप्त हुई थी। कक्षा 10, और 12 की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक कक्षा 10 के लिए और 16 फरवरी से 4 मार्च तक कक्षा 12 के लिए आयोजित की गई थी।
इन वेबसाइट से कर पाएंगे चेक
UP Board Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Board 10th, 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर को दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका UP Board Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines