हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP Bihar School Holiday: बच्‍चों की हुई मौज, आज से 7 द‍िनों की छुट्टी

कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है और इसे लेकर उत्‍तर प्रदेश और ब‍िहार के कई ज‍िलों में स्कूल बंद कर द‍िए गए हैं. कई जगहों पर 7 दिनों की छुट्टी दी गई है. वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कम द‍िनों की छुट्टी दी गई है.

विज्ञापन
यूपी ब‍िहार के स्‍कूलों में छुट्टी

UP Bihar School Closed: कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है और मौसम के ग‍िरते पारे को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश और ब‍िहार दोनों राज्यों के ज‍िला प्रशासनों ने बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है. कई जगहों पर 7 दिनों के लिए स्‍कूलों की छुटिटयां कर दी गई हैं, जो आज से लागू हैं. यानी अब कई जि‍लों में नए साल में स्‍कूल खुलेंगे. संबंधित डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और डिस्ट्रिक्ट बेसिक एजुकेशन ऑफिसर के आदेश सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस पर लागू होंगे, चाहे वे CBSE बोर्ड स्‍कूल हों या ICSE या स्टेट बोर्ड . अधिकारियों ने बंद के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

यह भी पढ़ें: UP में 41000 पदों पर भर्ती के ल‍िए परीक्षा की तारीख जारी, यहां चेक करें

अधिकारियों का कहना है कि इन फैसलों के पीछे मुख्य मकसद स्टूडेंट्स को कड़ाके की ठंड और कम विजिबिलिटी की खराब सेहत पर पड़ने वाले असर से बचाना है, जिससे आने-जाने में भी खतरा होता है. आइये जानते हैं क‍ि यूपी और ब‍िहार के क‍िन ज‍िलों के ल‍िए छुट्टी का आदेश जारी क‍िया गया है:

विज्ञापन

UP के इन ज‍िलों में रहेगी स्‍कूलों की छुट्टी

  • प्रयागराज: DM के आदेशानुसार 1 से 8 कक्षा तक सरकारी और प्राइवेट स्‍कूल 7 द‍िनों के ल‍िए बंद रहेंगे.स्‍कूलों में छुट्टी आज 24 द‍िसंबर से 30 द‍िसंबर तक रहेगी.
  • मैनपुरी : मैनपुरी में भी 1 से 8वीं तक की कक्षाओं के छात्रों के ल‍िए 24 से 30 द‍िसंबर तक की छुट्टी है.
  • संभल : नर्सरी से 12वीं तक के स्‍कूल दो द‍िनों क‍े ल‍िए बंद क‍िए गए हैं. यहां परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, जो अपने शेड्यूल के अनुसार होंगी.
  • रामपुर : सभी स्‍कूलों में 1 से 8 तक की कक्षाओं के छात्रों की 24 द‍िसंबर को छुट्टी है.
  • लखनऊ : नर्सरी और प्री-प्राइमरी कक्षाओं को 27 द‍िसंबर तक बंद रखा गया है. 1 से 8वीं कक्षा के छात्रों के ल‍िए स्‍कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 PM कर द‍िया गया है.
  • वाराणसी : 5वीं तक की सभी कक्षाएं दो द‍िनों के लिए बंद रहेंगी.

Bank Holiday: क्रिसमस ईव के कारण क्‍या बुधवार को बंद रहेंगे बैंक?

ब‍िहार के स्‍कूलों में छुट्टी
दूसरी ओर बिहार में कई जिलों में तापमान तेजी से गिर गया है. इस ठंड की लहर के कारण, छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ज‍िला प्रशासन ने घोषणा की है कि बिहार में जूनियर क्लास के स्कूल बंद रहेंगे. पटना DM सहित कई जिला मजिस्ट्रेटों ने पटना स्कूलों की छुट्टियों के शेड्यूल और सीनियर क्लास के लिए बदले हुए समय के बारे में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं.

विज्ञापन
  • पटना: पटना में 8वीं कक्षा और आंगनवाड़ी छात्रों 26 द‍िसंबर तक छुट्टी है. वहीं 9 से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के ल‍िए स्‍कूल का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कर द‍िया गया है.
  • लखीसराय : प्रीस्कूल से कक्षा 8वीं तक और आंगनवाड़ी के छात्रों के ल‍िए 24 द‍िसंबर से 4 जनवरी 2026 तक छुट्टी है. वहीं कक्षा 9 और उससे ऊपर की कक्षाएं सुरक्षा उपायों के साथ जारी रह सकती हैं.
  • सीतामढ़ी: कक्षा 12 तक (सभी स्कूल और कोचिंग) 24 दिसंबर को बंद हैं. प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा की कक्षाएं जारी रहेंगी.
  • अररिया: कक्षा 5वीं तक और आंगनवाड़ी के छात्रों के ल‍िए आज 24 दिसंबर 2025 को स्‍कूल बंद है.
  • गया (गयाजी): कक्षा 5 तक और आंगनवाड़ी के ल‍िए 24 दिसंबर की छुट्टी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola