UP B.Ed. 2023 Registration: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कल, 3 मार्च को यूपी बीएड 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 10 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपी बी.एड. जेईई 2023 का एडमिट कार्ड 13 अप्रैल को जारी किया जाएगा और प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपी बीएड के लिए जिन अभ्यर्थियों ने वर्ष 2022 तक स्नातक/स्नातकोत्तर उत्तीर्ण किया है या वर्ष 2023 में स्नातक/स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
UP B.Ed. 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर UP B.E.d रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा
- रजिस्टर करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
इस बार यूपी बीएड की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को दी गई है। आपको बता दें कि बीएड की परीक्षा में हर वर्ष यूपी में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं। बीएड करना उन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी होता है, जो क्लास 8वीं तक राज्य की सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक होते हैं।
हालांकि, बीएड के बाद उन्हें टीईटी की भी परीक्षा पास करनी होती है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से टीईटी की परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है। टीईटी में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर उनके लिए होता है, जो क्लास एक से 5वीं तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं। दूसरी पेपर उनके लिए होता है जो क्लास 6 से 8वीं तक पढ़ाने के लिए आवेदन करते हैं।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines