SHRESHTA-NETS 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SHRESTHA-NETS 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट shrestha.nta.nic.in पर डाउनलोड किया जा सकता है।
जारी शेड्यूल के मुताबिक इस प्रवेश परीक्षा को 18 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। यह कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित छात्र जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है, वे इसमें शामिल हो सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिस
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह SHRESHTA (NETS) – 2023 के लिए एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शहर के आवंटन के लिए एक अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। SHRESHTA (NETS)-2023 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को SHRESHTA (NETS)-2023 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने/जांचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या shreshta@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।”
जानें क्या है SHRESHTA
SHRESHTA देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मेधावी अनुसूचित जाति के लड़कों और लड़कियों को सीटें प्रदान करने के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इस योजना के तहत हर साल लगभग 3,000 छात्रों को कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए चुना जाता है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
3 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines