UP Board Result 2024 (सुशील शुक्ला) : उत्तर प्रदेश की जेलों की बदलती हुई तस्वीरें सामने आ रही हैं। जेल प्रशासन की देखरेख व विशेष निगरानी में जेल में बंद युवा पीढ़ी के अंदर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां आज यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम घोषित हुआ है तो यूपी के शाहजहांपुर की जेल से भी अच्छी खबर आई है। यहां हत्या और रेप जैसे संगीन अपराधों के मामलों में बंद आरोपी बंदियों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया।
जेल में बंद 7 बंदियों ने फर्स्ट डिवीजन से यूपी बोर्ड की परीक्षा पास की है। प्रथम स्थान हासिल करने वाले बंदियों में से तीन बंदी मर्डर और दो बंदी रेप व अन्य बंदी लड़ाई झगड़े के आरोपों में जेल में बंद हैं। पास हुए बंदियों और जेल स्टाफ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं।
कैदियों ने यूपी में शाहजहांपुर जेल का नाम किया रोशन
इसे लेकर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल के कुछ बंदियों ने कुछ विषयों में विशेष योग्यता के साथ हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि सभी बंदियों का परीक्षा सेंटर बरेली की सेंट्रल जेल में पड़ा था। ये बंदी पढ़ाई में विशेष रुचि रखते थे, इसीलिए उन्हें पढ़ाई के अलावा जेल में और कोई काम नहीं कराया गया। इसी का परिणाम है कि आज इन बंदियों ने यूपी में शाहजहांपुर जेल का नाम रोशन किया।
यूपी बोर्ड का परिणाम हुआ घोषित
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने आज 10वीं-12वीं कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी ऑफिशियल वेबससाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इसी क्रम में शहजहांपुर जेल में बंद 7 कैदियों ने बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किए।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines