RBSE 10th 12th Date Sheet 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (RBSE) ने 2023 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेटशीट की घोषणा कर दी है। राजस्थान कक्षा 10, 12 डेटशीट उम्मीदवारों के लिए उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध है। डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकेगी।
बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष 21 लाख 12 हजार 206 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए हैं। बोर्ड ने राज्य भर में 6081 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से 49 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 24 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के रूप में चिह्नित किया गया है। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
RBSE 2023 Exam Date
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी और 11 अप्रैल 2023 तक जारी रहेगी, कक्षा 12 बीएसईआर बोर्ड 2023 परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं की समय अवधि सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक है। राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की डेटशीट उपलब्ध करा दी है।
यहां देखें पूरा शेड्यूल-
राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट-
- गुरुवार 16 मार्च -अंग्रेजी
- मंगलवार 21 मार्च- हिन्दी
- शनिवार 25 मार्च- सामाजिक विज्ञान
- बुधवार 29 मार्च -विज्ञान
- सोमवार 03 अप्रैल- गणित
- शनिवार 8 अप्रैल तृतीय भाषा- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र)-प्रवेशिका परीक्षा
- मंगलवार 11 अप्रैल – व्यावसायिक विषयों एवं संस्कृतम (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट
- गुरुवार 09 मार्च – मनोविज्ञान
- शुक्रवार 10 मार्च- लोकप्रशासन
- शनिवार 11 मार्च- पर्यावरण विज्ञान
- सोमवार 13 मार्च- शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा होगी
- मंगलवार 14 मार्च- संगीत विषयों की परीक्षा होगी
- बुधवार 15 मार्च- समाज शास्त्र
- शुक्रवार 17 मार्च- संस्कृत साहित्य/संस्कृतवाड्मयः
- सोमवार 20 मार्च- भूगोल/ लेखाशास्त्र/भौतिकविज्ञान
- बुधवार 22 मार्च- अंग्रेजी अनिवार्य
- शुक्रवार 24 मार्च- हिन्दी अनिवार्य
- सोमवार 27 मार्च- इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/ कृषिरसायनविज्ञान/रसायनविज्ञान
- मंगलवार 28 मार्च- अंग्रेजी साहित्य /टंकणलिपि (हिन्दी)
- शुक्रवार 31 मार्च- गणित
- शनिवार 01 अप्रैल- अर्थशास्त्र/शीघ्रलिपि-हिन्दी-अंग्रेजी/कृषि जीवविज्ञान/जीवविज्ञान की परीक्षा होगी
- सोमवार 03 अप्रैल- कम्प्यूटर विज्ञान, इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेसॉ
- बुधवार 05 अप्रैल- दर्शनशास्त्र/सामान्य विज्ञान
- गुरुवार 06 अप्रैल- राजनीतिविज्ञान/भूविज्ञान/कृषिविज्ञान
- शनिवार 08 अप्रैल- गृहविज्ञान विषय
- सोमवार 10 अप्रैल- हिन्दी साहित्य, उर्दूसाहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृतभाषा/टंकणलिपि (अंग्रेजी)
- मंगलवार 11 अप्रैल- चित्रकला
- बुधवार 12 अप्रैल- व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठउपाध्याय विषयों की परीक्षा
एग्जाम पैटर्न
इस बार बोर्ड परीक्षााएं 100 फीसदी सिलेबस के साथ होंगी और बोर्ड पिछले साल के एग्जाम पैटर्न को नहीं अपनाएगा।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
8 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
10 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines