Rajasthan Board 12th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार साइंस में 95.65 फीसदी और 12वीं कॉमर्स में 96.60 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
जानें साइंस छात्रों का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस के रेगुलर स्टूडेंट का रिजल्ट 97.19 और प्राइवेट स्टूडेंट का रिजल्ट 51.73 प्रतिशत रहा है। साइंस में लड़कियों का रिजल्ट 97.39 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 94.72 प्रतिशत रहा।
जानें कॉमर्स छात्रों का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट जारी हो गया है। कॉमर्स संकाय के नियमित विद्यार्थियों का परिणाम 96.94 फीसदी और स्वयंपाठी विद्यार्थियों का परिणाम 46.07 फीसदी रहा। इसके अलावा कॉमर्स में छात्राओं का परिणाम 98.01 फीसदी वहीं छात्रों का 95.85 फीसदी परिणाम रहा। कॉमर्स में भी छात्राओं ने बाजी मारी।
कॉमर्स
- कुल पास प्रतिशत- 96.60%
- लड़कियां पास- 98.01 %
- लड़के पास- 95 .85%
साइंस
- कुल पास प्रतिशत- 95.65%
- लड़कियां पास- 97.39%
- लड़के पास- 94.72 %.
Rajasthan Board 12th Commerce Result 2023: Check Here
Rajasthan Board 12th Science Result 2023: Check Here
RBSE 12th Result 2023: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- Rajasthan Board 10th Result 2023’ या ‘Rajasthan Board 12th Result 2023’ पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल भरकर रिजल्ट चेक करें।
- रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड व प्रिंट करें।
इस साल करीब तीन लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। राजस्थान बोर्ड 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल तक किया गया था। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से 11 अप्रैल तक किया गया था। 12वीं बोर्ड में तीनों संकाय में 10 लाख 31 हजार 72 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से विज्ञान संकाय में 2 लाख 80 हजार 10 विद्यार्थी तो कॉमर्स में 29 हजार 45 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
12 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
3 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines