RBSE Rajasthan Board Exam Date Sheet 2023: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER/RBSE) जल्द ही कक्षा 5, 8, 10 और 12 की अंतिम परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल (RBSE Exam 2023) की घोषणा कर सकता है।
एक बार घोषित होने के बाद, फाइनल परीक्षाओं की डेटशीट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी।स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर जल्द घोषणा कर सकते हैं।
बता दें कि इस साल 10वीं और 12वीं के लिए कुल 21 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। इनमें 10वीं के लिए 10 लाख 66 हजार 628 और 12वीं के लिए सेकेंडरी परीक्षा के लिए 10 लाख 28 हजार 858 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया।
Rajasthan Board Date Sheet 2023
आपको बता दें कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं (RBSE Date Sheet 2023) जल्द हो सकती हैं। सीबीएसई भी इस बार फरवरी में परीक्षाएं आयोजित कर सकता है, वहीं बिहार बोर्ड की परीक्षाएं भी फरवरी में आयोजित की जा रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षााएं 100 फीसदी सिलेबस के साथ होंगी और बोर्ड पिछले साल के एग्जाम पैटर्न को नहीं अपनाएगा। बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न निकाला है।
RBSE 10th 12th Syllabus 2023
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों क्लासों के लिए सिलेबस जारी किया है। जो स्टूडेंट्स सिलेबस डाउनलोज करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर इसे देख सकते हैं।
Rajasthan board exam date sheet: ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
- BSER की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, डेट शीट डाउनलोड करने के लिए लिंक देखें या बोर्ड परीक्षा पोर्टल पर जाएं।
- लिंक खोलें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- डेट शीट का प्रिंटआउट ले लें।
पिछले साल यानी 2022 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। कक्षा 10 की फाइनल परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल तक सुबह 8ः30 बजे से 11ः45 बजे तक हुई थीं। 12वीं की फाइनल परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल तक हुई थी।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines