RBSE 10th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। कुछ दिन पहले बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान अजमेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से बताया था कि राजस्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जून में जारी किए जाएंगे। हालांकि तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पहले सप्ताह में जारी हो जाएंगे।
रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट
इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से चेक कर सकते हैं। छात्र इसे जारी होने के बाद नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 16 मार्च से 13 अप्रैल तक किया गया था। इस साल 11 लाख से अधिक बच्चों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
RBSE 10th Result 2023: रिजल्ट ऐसे करें चेक
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर RBSE 10th Result 2023 की लिंक पर क्लिक करें
– अब नए पेज पर अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
– अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
RBSE 10th Result 2023: रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें (जारी होने के बाद)
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines