QS World University Rankings 2024: आईआईटी बॉम्बे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे को क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 149वां स्थान दिया गया है। लिस्ट में पहला स्थान MIT, दूसरा स्थान यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज, तीसरा स्थान यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, चौथे नंबर पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जबकि पांचवां स्थान स्टेनफोर्ट यूनिवर्सिटी को मिला है।
क्यूएस के संस्थापक और सीईओ नुंजियो क्वाक्वेरेली ने भी IIT बॉम्बे को अब तक की सर्वोच्च रैंक हासिल करने के लिए बधाई दी और कहा कि उन्होंने इस साल की रैंकिंग प्रणाली के लिए 2900 संस्थानों को स्थान दिया है, जिसमें 45 भारतीय विश्वविद्यालय हैं जो रैंकिंग में शामिल हैं। इससे पहले, भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु ने 2016 में 147वीं रैंकिंग के साथ अपनी सर्वोच्च रैंक हासिल की थी।
क्या है QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग?
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग विश्वविद्यालय रैंकिंग का एनुअल पब्लिकेशन है। इसमें दुनियाभर के यूनिवर्सिटीज को रैंकिंग दी जाती है। यूनिवर्सिटीज को अलग-अलग पैमानों पर आंकने के बाद स्कोर दिया जाता है, जिसके आधार पर रैंकिंग तैयार की जाती है। लेटेस्ट रैंकिंग मंगलवार को जारी की गई है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे को भारत में पहला स्थान मिला है और यह पिछले साल के 177वें रैंक से काफी ऊपर बढ़कर इस साल 149वें रैंक पर पहुंच गया है, जिसका कुल स्कोर 100 में से 51.7 है। संस्थान ने अपने 2023 के प्रदर्शन में 23 स्थानों का सुधार किया।
इस साल पहली बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 45 भारतीय संस्थानों को जगह मिली है। बयान में कहा गया है कि क्यूएस रैंकिंग में नौ पैरामीटर थे। भारतीय विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए क्यूएस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की रैंकिंग के लिए 2900 संस्थानों को रेटिंग दी है और रैंकिंग में 45 विश्वविद्यालय शामिल हैं।
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का ये 20वां एडिशन
क्यूएस प्रमुख ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग का 20वां संस्करण लॉन्च कर रहे हैं और मैं प्रदर्शन में सुधार के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा, “वास्तव में भारतीय विश्वविद्यालयों का ओर से लगातार सुधार किया जा रहा है। हम देख रहे हैं कि आईआईटी और आईआईएस शीर्ष प्रदर्शन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालय हैं। मैं विशेष रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले भारतीय विश्वविद्यालय होने के लिए आईआईटी बॉम्बे को बधाई देना चाहता हूं।”
जाने देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी में कौन-कौन शामिल
रैंक संस्थान
149 आईआईटी बॉम्बे
197 आईआईटी दिल्ली
225 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस
271 आईआईटी खड़गपुर
278 आईआईटी कानपुर
285 आईआईटी मद्रास
364 आईआईटी गुवाहाटी
369 आईआईटी रुड़की
407 दिल्ली विश्वविद्यालय
427 अन्ना विश्वविद्यालय
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
1 day agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
5 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
7 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
8 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
10 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines