NIOS Public Exam 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने हाल ही में अप्रैल-मई 2023 के दौरान होने वाली पब्लिक एग्जाम के लिए माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की। उम्मीदवार आधिकारिक एनआईओएस वेबसाइट nios.ac.in पर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
NIOS Class 10, 12 Exam Registration: जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि- 1 दिसंबर, 2022
- ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि- जनवरी 10, 2023 (विलंब शुल्क के बिना)
- अक्टूबर-नवंबर 2022 परीक्षा में पंजीकृत/उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए पंजीकरण शुरू होने की तिथि- दिसम्बर 26, 2022
- आवेदन करने की अंतिम तिथि- जनवरी 10, 2023 (विलंब शुल्क के बिना)
- प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण- जनवरी 11 से 17, 2023
- प्रति शिक्षार्थी 1,500 रुपये के समेकित विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण- जनवरी 18 से 25, 2023
जिन छात्रों ने पहले अप्रैल 2023 परीक्षा के लिए नामांकन किया है और पिछली परीक्षाओं के असफल पात्र शिक्षार्थी भी NIOS स्ट्रीम 1, ब्लॉक 1 अप्रैल 2023 के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं।
बता दें जो छात्र एनआईओएस अक्टूबर-नवंबर 2022 की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे भी 26 दिसंबर, 2022 और 10 जनवरी, 2023 के बीच पंजीकरण कराने के पात्र हैं। एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा अप्रैल-मई 2023 में प्रति विषय 100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 11 जनवरी से 17 जनवरी, 2023 के बीच पंजीकरण कराया जाएगा।
NIOS थ्योरी पेपर के लिए परीक्षा शुल्क प्रत्येक विषय के लिए 250 रुपये है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों विषयों के लिए परीक्षा शुल्क 120 रुपये है। इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले एनआईओएस की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाना होगा। होम पेज पर ‘Exam/Result’ लिंक पर जाएं। उम्मीदवारों को वांछित पाठ्यक्रम और विषय के अनुसार परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा और खुद को कार्यक्रमों में नामांकित करना होगा।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
11 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
20 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
2 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines