NIOS Board Exam 2025: भारत के उन छात्रों के लिए एक जरूरी खबर है जो ओपन से स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं। दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। NIOS ने शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च, 2025 से शुरू होंगे। ये प्रैक्टिकल परीक्षा मान्यता प्राप्त संस्थानों (AI) और प्रैक्टिकल एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षा भारतीय और विदेशी दोनों छात्रों के लिए होंगी। परीक्षा देने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर एग्जाम के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NIOS Board 2025: कक्षा 12वीं का प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल
कक्षा 12वीं के गृह विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, चित्रकला, कंप्यूटर विज्ञान, जनसंचार, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और एजुकेशन की परीक्षा 17 मार्च से लेकर 20 मार्च तक होगी।
वहीं रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और योग, डाटा एंट्री ऑपरेशन, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, नाट्यकला की परीक्षा 21 मार्च से लेकर 24 मार्च तक होगी।
हाउसकीपिंग, कैटरिंग प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, होटल फ्रंट ऑफिस संचालन, फलों और सब्जियों का संरक्षण, वेब डिजाइनिंग और विकास की परीक्षा 25 मार्च से लेकर 28 मार्च तक होगी।
कंप्यूटर और ऑफिस एप्लीकेशन, डेटा एंट्री ऑपरेशन, वेब डेवलपमेंट, आईटी एसेंशियल: पीसी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, सीआरएम डोमेस्टिक वॉयस, कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबली और रखरखाव, योग सहायक की परीक्षा 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक होगी।
NIOS Board 2025: कक्षा 10 प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गृह विज्ञान, कर्नाटक संगीत और लोक कला की प्रैक्टिकल परीक्षा 17 मार्च से लेकर 20 मार्च तक होगी।
पेंटिंग, गणित, हिंदुस्तानी संगीत, डेटा एंट्री ऑपरेशन और नाट्यकला की परीक्षा 21 मार्च से लेकर 24 मार्च तक होगी।
कटिंग और टेलरिंग, ड्रेस मेकिंग, ब्यूटी कल्चर और हेयर केयर, भारतीय कढ़ाई में सर्टिफिकेट और ब्यूटी थेरेपी की परीक्षा 25 मार्च से लेकर 28 मार्च तक होगी।
हेयर केयर और स्टाइलिंग, हाथ और पैर की देखभाल, बेकरी और कन्फेक्शनरी, बेसिक कंप्यूटिंग में सर्टिफिकेट, डेस्कटॉप पब्लिशिंग (सीडीटीपी) में सर्टिफिकेट, योग में सर्टिफिकेट और भारतीय सांकेतिक भाषा की परीक्षा 29 मार्च से लेकर 1 अप्रैल तक होगी।
संबंधित खबरें
एनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
15 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
1 day agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
3 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
4 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
4 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
6 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
7 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
9 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines