भारत में एक ऐसा नेशनल हाईवे है जो बहुत खास है। इस सड़क पर सफर करते हुए आप पहाड़, बर्फ, जंगल, नदियां और रेगिस्तान – ये सब देख सकते हैं। यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह सच है। यह भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे है और सबसे ज्यादा राज्यों से गुजरता है। इसे भारत की रोड नेटवर्क की रीढ़ कहा जाता है।
कश्मीर को कन्याकुमरी से जोड़नी वाली सड़क?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं नेशनल हाईवे – 44 (NH 44) की, जिसे पहले नेशनल हाईवे 7 (NH-7) कहा जाता था। यह सड़क श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से शुरू होती है और भारत के सबसे दक्षिणी छोर कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक जाती है।
इस सड़क को एक साथ नहीं बनाया गया था, बल्कि सात बड़े नेशनल हाईवे को मिलाकर इसे बनाया गया है। इसमें NH-1A, NH-1, NH-2, NH-3, NH-75, NH-26, और NH-7 शामिल हैं। इससे भारत के पहले नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ, जिससे लोगों की यात्रा आसान हो गई और व्यापार के नए अवसर भी बने।
NH 44 किन राज्यों से गुजरता है?
NH-44 की लंबाई 4,112 किलोमीटर है। यह 11 राज्यों से होकर गुजरता है:
1. जम्मू और कश्मीर
2. हिमाचल प्रदेश
3. पंजाब
4. हरियाणा
5. दिल्ली
6. उत्तर प्रदेश
7. राजस्थान
8. मध्य प्रदेश
9. महाराष्ट्र
10. तेलंगाना
11. आंध्र प्रदेश
12. कर्नाटक
13. तमिलनाडु
यह सड़क जम्मू, लुधियाना, पठानकोट, पानीपत, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, नागपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, कुरनूल, सेलम और मदुरै जैसे बड़े शहरों को जोड़ती है।
पेंच टाइगर रिजर्व से गुजरता है NH 44
NH-44, मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व के पास से गुजरता है। यहां वन्यजीवों को कोई नुकसान न हो, इसके लिए सरकार ने खास ध्यान रखा है। सड़क बनाने से पहले वन विभाग, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) ने सुझाव दिया कि जानवरों के लिए सड़क के नीचे एक रास्ता (अंडरपास) बनाया जाए।
इसके लिए 4 मीटर ऊँची स्टील की दीवार, ध्वनि रोकने वाले बैरियर (साउंड बैरियर) और हेडलाइट कम करने के उपकरण लगाए गए। साथ ही, जंगल वाले हिस्से में 21.69 किलोमीटर लंबी ऊंची सड़क बनाई गई ताकि जानवर आराम से सड़क पार कर सकें।
NH 44 का महत्व
NH-44 भारत के उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाली सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। यह यात्रा को आसान बनाता है, सफर में लगने वाला समय कम करता है और व्यापार को बढ़ावा देता है। यह हाईवे इंडस्ट्रीयल और एग्रीकल्चरल केंद्रों को जोड़ता है, जिससे व्यापार बढ़ता है, रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और स्थानीय इलाकों का विकास होता है।
इस सड़क से सफर करते हुए लोग भारत के अलग-अलग राज्यों की ऐतिहासिक जगहें, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को देख सकते हैं। इतनी विविधता किसी एक सड़क पर देख पाना बहुत मुश्किल है।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
4 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
9 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
9 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
10 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
11 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
12 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines