हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

NEET UG 2023: नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज होंगे बंद, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

विज्ञापन
NEET UG 2023

NEET UG 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) आज 6 अप्रैल, 2023 को NEET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बंद कर देगी। जो उम्मीदवार यूजी कोर्सेज के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि आज रात 11.50 बजे तक है। करेक्शन विंडो, एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर के बारे में विवरण समय पर वेबसाइट पर नोटिस कर दिया जाएगा।

नीट यूजी परीक्षा 7 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 200 मिनट होगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5.20 बजे समाप्त होगी। एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेपस को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

NEET UG 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

NEET UG 2023: ऐसे करें अप्लाई

  • NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और खुद को पंजीकृत करें।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola