NEET UG 2023 Exam: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) कल, 7 मई को आयोजित किया जाएगा। नीट यूजी 2023 परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक है। नीट यूजी परीक्षा में 20,87,449 मेडिकल उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।
NEET UG 2023 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। नीट यूजी एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने और एक्सेस करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। NEET भारत के बाहर के 14 शहरों सहित देश भर के 499 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
NTA ने जारी किया जरूरी गाइडलाइन्स
- नकल से जुड़ी कोई सामाग्री न लेकर जाएं। अगर किसी भी अभ्यर्थी के पास नकल की सामाग्री मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अभ्यर्थियों को आधी बाजू के हल्के कपड़े पहनने चाहिए। पोशाक में बड़े बटन, ब्रोच/बैज, फूल आदि नहीं होने चाहिए।
- यदि कोई पारंपरिक पोशाक (जैसे बुर्का या पगड़ी) पहनता है, तो उसे अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले, यानी दोपहर 1.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। ताकि उनकी सही से तलाशी ली जा सके।
- एग्जाम सेंटर में बटुए, चश्मे, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, घड़ी/कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा या धातु की वस्तु जैसी वस्तुओं की अनुमति नहीं है।
- किसी भी अभ्यर्थी को अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन/हार, पेंडेंट, बैज और ब्रोच आदि जैसे आभूषण एग्जाम सेंटर नहीं पहनकर जाना चाहिए।
- अभ्यर्थी परीक्षा हॉल के अंदर जूते नहीं पहन सकते हैं। केवल कम ऊंची एड़ी के जूते और सैंडल (लड़कियों के लिए) की अनुमति दी गई है।
- परीक्षा हॉल के अंदर अभ्यर्थियों को सिर्फ एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर के साथ एडमिट कार्ड ही लेकर जाने की अनुमति है।
- कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि जैसी स्टेशनरी आइटम की अनुमति नहीं है। हॉल के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि भी ले जाने की अनुमति नहीं है।
मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए NEET UG 2023 परीक्षा स्थगित
कल, 7 मई, 2023 को मणिपुर में NEET UG 2023 परीक्षा के लिए कुल 5,751 छात्रों को उपस्थित होना था। मणिपुर में हिंसा को देखते हुए, NTA ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए NEET UG 2023 परीक्षा स्थगित कर दी है।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
50 mins agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
7 hrs ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
11 hrs agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
5 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
5 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
10 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
10 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines