NEET UG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी द्वारा एनईईटी यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का प्रोविजनल रिजल्टआज, 20 अक्टूबर, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। शेड्यूल के अनुसार, सभी नीट यूजी उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट आज MCC आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी हो सकते है।
NEET UG काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया कल, 19 अक्टूबर, 2022 को बंद हुई। MCC द्वारा जारी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल, 21 अक्टूबर, 2022 जारी किया जाएगा।
कुछ मेडिकल कॉलेजों में नई एमबीबीएस सीटों को जोड़ने के कारण एमसीसी द्वारा नीट-यूजी 2022 काउंसलिंग राउंड 1 को बढ़ा दिया गया था। एक बार प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को अपनी शिकायत, यदि कोई हो, को उठाने की भी अनुमति दी जाएगी।
NEET UG 2022 Counselling: जरूरी डेट्स
- प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट संभवत: आज, 20 अक्टूबर, 2022
- फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 21 अक्टूबर, 2022
- आवंटित सीटों पर रिपोर्टिंग: 22 अक्टूबर 2022
- रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2022
- राउंड 2 रजिस्ट्रेशन: 2 नवंबर, 2022 से शुरू होगा।
उठाई गई आपत्तियों के आधार पर, एमसीसी फिर नीट- यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 के लिए फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। नीट-यूजी काउंसलिंग के लिए राउंड 2 2 नवंबर, 2022 से शुरू होगा और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 11 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
NEET seat allotment result 2022: ऐसे कर पाएंगे चेक
- MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- फिर इसके बाद यूजी नीट काउंसलिंग सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पीडीएफ खोलें और अपनी चयन स्थिति चेक करें ।
नीट यूजी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग आयोजित करेगा। MCC काउंसलिंग NEET 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों, 100 प्रतिशत डीम्ड या केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC, AFMS, AIIMS, JIPMER सीटों के लिए MBBS और BDS कोर्सेज में प्रवेश के लिए की जाती है।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
8 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines