NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET PG 2022 राउंड 2 काउंसलिंग सत्र के लिए रिपोर्टिंग की समय सीमा बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 28 अक्टूबर शाम 5 बजे तक रिपोर्ट कर सकते हैं। नोटिस आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर उपलब्ध है।
इससे पहले, कॉलेजों को रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2022 तक थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रिपोर्टिंग के समय के विस्तार के लिए छात्रों और भाग लेने वाले कॉलेजों से एमसीसी द्वारा अनुरोध और अभ्यावेदन प्राप्त होने के बाद रिपोर्टिंग की तिथि बढ़ा दी गई है। इसलिए, छात्रों और संस्थानों की सुविधा के लिए सक्षम प्राधिकारी ने पीजी काउंसलिंग 2022 के राउंड -2 के लिए रिपोर्टिंग को 28 अक्टूबर, 2022 को शाम 5:00 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
NEET PG काउंसलिंग के लिए मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन 31 अक्टूबर, 2022 से शुरू होगा और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 4 नवंबर, 2022 तक है। सीट आवंटन की प्रक्रिया 7 से 8 नवंबर, 2022 तक की जाएगी और सीट आवंटन परिणाम 9 नवंबर, 2022 को रिलीज होगी। अधिक संबंधित विवरण उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।
इस बीच, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने हाल ही में NEET PG 2022 के लिए संशोधित कट-ऑफ जारी किया था। UR-PwD के लिए कट-ऑफ 260 (45 वाँ प्रतिशत) से घटाकर 186 (20 वाँ प्रतिशत) कर दिया गया है। और एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग (एससी/एसटी/ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) के उम्मीदवारों के लिए 169 (15वां पर्सेंटाइल) जिसे 245 (40वां पर्सेंटाइल) से घटा दिया गया है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
21 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines